रायबरेली के लालगंज में भारी बारिश से सड़कों पर भीषण जल भराव
रायबरेली के लालगंज कस्बे में भारी बारिश के बाद सड़कों और कई वार्डों में गंभीर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है।
रायबरेली के लालगंज कस्बे में भारी बारिश के बाद सड़कों और कई वार्डों में गंभीर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। अचानक हुई तेज बारिश से पूरे इलाके में पानी भर जाने से लोगों के लिए अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश की वजह से सड़कों के दोनों तरफ इतना पानी जमा हो गया कि आवाजाही लगभग ठप हो गई है।
स्थानीय निवासी नवीन साहू ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो मेन रोड समेत कई वार्डों में जल भराव की यह समस्या आम बात हो गई है। इससे लोगों को रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानी होती है। वहीं दुकानदार मोहम्मद आमिर ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान जो मेन रोड पर खुली है, उसमें भी पानी घुस गया और जरूरी सामान भीग गया है। इस घटना की जानकारी दीपक गुप्ता, मोहम्मद अल्ताफ, संजय गुप्ता और गोपाल जी सहित कई लोगों को दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नालों और नालियों की सफाई हो जाए तो जल भराव की यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। लोगों ने नगर पंचायत से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें जल भराव की समस्या की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों को तुरंत काम पर लगा दिया गया है और जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी। हालांकि लोगों को इस बात का इंतजार है कि कब तक हालात सामान्य होंगे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।