News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मुजफ्फरनगर में रोहन हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तारश्रावस्ती के जमुनहा में भारी बारिश से जनजीवन ठप, गांवों का संपर्क कटामुजफ्फरनगर थाना ने बिना लाइसेंस दवाओं का अवैध कारोबार खुलासा किया हैश्रावस्ती में स्कूल में रील रोकने पर बवाल, इन्फ्लुएंसर पर धमकी का आरोपहमीरपुर जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, सफाई पर नाराजगीमुजफ्फरनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिजनों से मारपीटअमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार
Religious General रायबरेली

लालगंज के स्कूल में वंदे मातरम का सामूहिक गायन

रायबरेली के लालगंज कस्बे में सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन आयोजित किया गया।

लालगंज के स्कूल में वंदे मातरम का सामूहिक गायन
Image credit: News Darpan Team

रायबरेली के लालगंज कस्बे में सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि माननीय श्री आशुतोष दीक्षित, चेयरमैन मां जसजीत इंटर कॉलेज, सूरत गुजरात, के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में छात्रों, आचार्यों, प्रबंध कमेटी के सदस्यों और अभिभावकों ने भाग लिया। स्कूल परिसर में हुए इस आयोजन में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया और विद्यालय परिवार के कई लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री आशुतोष दीक्षित ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और सांस्कृतिक विविधताओं के बीच एक साथ गूंजता वन्देमातरम राष्ट्रीय एकता का विराट दृश्य प्रस्तुत करता है। उन्होंने वंदे मातरम के सामूहिक गायन को राष्ट्रीय एकता से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।

चंद्रशेखर मेमोरियम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री दीप प्रकाश शुक्ला ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को वंदे मातरम की ऐतिहासिक यात्रा, उसके राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायक विरासत से जोड़ना है।

विद्यालय के अध्यक्ष के सी गुप्ता ने शिशुओं के गायन की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बारे में भी विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रबंधक कैलाश वाजपेई ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पाठक ने किया।

इस अवसर पर नगर प्रचारक अभिषेक जी, इंद्रेश जी, अमन बाजपेई, पार्थ दीक्षित, अनूप पांडे, सुशील शुक्ला, आयुष बाजपेई, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, बाबू तिवारी, कौशिक बाजपेई, मंटू बाजपेई, जगदेव प्रसाद, रामशरण जी, सुरेश वर्मा, रमेश बाजपेई, लक्ष्मी विश्वकर्मा, आर्या श्रीवास्तव, शिवांकरी, शिवांगी, शालिनी शुक्ला, अनुपमा, आकांक्षा, आयुषी और अभिभावक बंधु, माताएं, पूर्व छात्र सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  2. 2

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

  5. 5

    अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने नेट ज़ीरो के लिए उठाया बड़ा कदम

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।