समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान का श्रावस्ती में व्यापारियों का जोरदार स्वागत
श्रावस्ती के गिलौला बाजार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान का स्थानीय व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया।
गिलौला व्यापार मंडल के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता की अगुवाई में आकाश कुमार, संजय कुमार, श्रवण गुप्ता, ननके गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, रिखी राम, राकेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, बबलू गुप्ता, छोटकऊ, मनोज गुप्ता, पप्पू अली, रमेश यादव, संजय यादव, सुरेश यादव, इरफान अली और बबलू जायसवाल सहित बाजार के तमाम व्यापारियों ने मसूद आलम खान का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
इस मौके पर व्यापारियों ने 2027 में समाजवादी पार्टी और माननीय अखिलेश यादव के साथ रहने की बात कही।
मसूद आलम खान ने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं, महंगाई, व्यापारिक लागत और डिजिटल भुगतान से जुड़े नियमों को लेकर सरकार को व्यापारियों की चिंताओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। उनके सम्मान, सुविधा और हितों के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने व्यापारी भाईचारे को अपना संकल्प बताया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।