यूपी में 26-27 सितंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के मुताबिक 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के मुताबिक 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।
इस अलर्ट में बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं ललितपुर के नाम शामिल हैं।
बारिश के दौरान मेघगर्जन/वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 40, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रहें, और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यूपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट कब के लिए जारी किया गया है?
उत्तर प्रदेश में 26 और 27 सितंबर को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के दौरान मौसम कैसा रहेगा?
बारिश के साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
प्रशासन ने आम लोगों को क्या सलाह दी है?
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे न रहने की अपील की है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 2
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
- 5
अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने नेट ज़ीरो के लिए उठाया बड़ा कदम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।