News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मुरैना में खेत की मेड़ विवाद के बाद युवक की मौत, चार घायलमधुबनी में गड्ढे में जाने के बाद बोलेरो पलटी, पुलिस चालक की मौतसीवान में चाय विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की खबरबच्चों के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; कुल्हाड़ी बरामदशामली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चालक समेत दो युवकों की मौतशामली में विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 गाड़ी पर पथराव, चालक घायलग्वालियर GRMC में कथित मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़तालबेटी के इलाज को तीन दिन भटके पिता, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
National Official source बिलासपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में देंगी डिग्रियां

एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु छात्रों को डिग्रियां देंगी। 06 अक्टूबर से देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में देंगी डिग्रियां
Image credit: News Darpan Team

एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु छात्रों को डिग्रियां देंगी। 06 अक्टूबर से देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे के पहले दिन वह एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्यपाल कविंदर गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे और दीक्षांत समारोह को लेकर एम्स बिलासपुर में तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

दीक्षांत समारोह से पहले एम्स प्रबंधन की ओर से आज फाइनल रिहर्सल की गई। समारोह की तैयारियों के साथ ही राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एम्स प्रबंधन और एमबीएस, एमडी व अन्य पास आउट छात्र काफी उत्साहित हैं।

एम्स बिलासपुर से वर्ष 2020 बैच के पास आउट एमबीएस छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने कहा कि एम्स बिलासपुर में शिक्षा ग्रहण करने के नजरिए से उन्हें शांत और अच्छा वातावरण मिला। उन्होंने बताया कि एम्स संस्थान में पढ़ाई के दौरान वह काफी कुछ सीखकर जा रहे हैं।

छात्रों ने कहा कि एम्स बिलासपुर की बेहतरीन सुविधाओं और अच्छे वातावरण में उन्हें शिक्षा हासिल करने का मौका मिला। उनके मुताबिक, संस्थान से मिली सीख आगे भी उनके काम आएगी।

एमबीएस के पास आउट छात्रों ने यह भी कहा कि भविष्य में वह एक अच्छा डॉक्टर बनकर जरूरतमंद मरीजों की पूरी सेवा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए समर्पित भावना से काम करने की बात कही। राष्ट्रपति के हाथों डिग्रियां मिलने को लेकर छात्र उत्साहित हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में डिग्रियां कौन देंगी?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छात्रों को डिग्रियां देंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश का दौरा कब शुरू करेंगी?

राष्ट्रपति 06 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।

दीक्षांत समारोह में कौन-कौन खास तौर पर मौजूद रहेंगे?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्यपाल कविंदर गुप्ता मौजूद रहेंगे।

एम्स बिलासपुर के पास आउट छात्रों ने क्या कहा?

छात्रों ने कहा कि उन्हें शांत और अच्छे माहौल में पढ़ाई करने का मौका मिला और वे आगे जरूरतमंद मरीजों की सेवा करेंगे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप

  2. 2

    शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान

  3. 3

    शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप

  4. 4

    गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग

  5. 5

    हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।