प्रीत डिजिटल एक्स-रे एवं पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन
प्रतापगढ़ में कचहरी रोड स्थित जिला अस्पताल के पास मंगलवार को प्रीत डिजिटल एक्स-रे एवं पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया।
प्रतापगढ़ में कचहरी रोड स्थित जिला अस्पताल के पास मंगलवार को प्रीत डिजिटल एक्स-रे एवं पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, शुभचिंतक और स्थानीय लोग शामिल हुए।
नए सेंटर में डिजिटल एक्स-रे, अलग-अलग पैथोलॉजी जांच और ईसीजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सेंटर के संचालक रंजीत विश्वकर्मा उर्फ सूफियान ने बताया कि इस सेंटर की शुरुआत लोगों को सुविधाजनक और सटीक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
उद्घाटन के मौके पर सुरेंद्र तिवारी, जोसेफ, आरिफ, राममिलन, मोहम्मद फैज समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संचालक रंजीत विश्वकर्मा उर्फ सूफियान ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का स्वागत किया। उन्होंने सेंटर के उद्घाटन में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।