मुजफ्फरनगर में 104 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत थाना नई मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 103.90 किलोग्राम गांजा बरामद किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत थाना नई मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 103.90 किलोग्राम गांजा बरामद किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई है।
पुलिस ने एनएच-58 स्थित पचैंडा बाईपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कैंटर को रोका। कैंटर की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें छिपाकर रखा गया 103.90 किलोग्राम अवैध गांजा मिला।
पुलिस ने मौके से शिवा पुत्र धीर सिंह, निवासी बिजली बंबा बाईपास, थाना लोहिया नगर, मेरठ को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल किए गए कैंटर संख्या UP12AT1297 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांजे की तस्करी करता था। गिरोह आंध्र प्रदेश से गांजा खरीदता था और उसे ट्रक में छिपाकर लाया जाता था। इसके बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली समेत आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर इसकी सप्लाई की जाती थी।
नई मंडी पुलिस अब गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच में जुटी हुई है ताकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी सामने लाई जा सके।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 224/26, धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। इसका नेतृत्व एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने किया। कार्रवाई में थाना नई मंडी पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम शामिल रही।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।