एनएचएआई ने लॉन्च किया AI टूल 'मार्गसारथी', हाईवे खामियों का पता लगाएगा
हाईवे पर आया AI: एनएचएआई का टूल बताएगा खामियां, विवाद के खतरे और समाधान नई दिल्ली: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने "मार्गसारथी" नाम का एक एडवांस AI-पावर्ड टूल लॉन्च किया है, जो उनके कामकाज
हाईवे पर आया AI: एनएचएआई का टूल बताएगा खामियां, विवाद के खतरे और समाधान
नई दिल्ली: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने "मार्गसारथी" नाम का एक एडवांस AI-पावर्ड टूल लॉन्च किया है, जो उनके कामकाज में क्रांति ला रहा है। इस टूल की मदद से अब वो काम जो पहले कई दिन लगते थे, मिनटों में पूरे हो सकते हैं।
एनएचएआई ने खुद इस टूल को तैयार किया है और इसे फिलहाल 1,000 से ज्यादा अधिकारी इस्तेमाल कर रहे हैं। यह टूल कॉन्ट्रैक्ट डॉक्यूमेंट्स, डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स) और मीटिंग्स के मिनट्स जैसे सैकड़ों पन्नों के दस्तावेजों में गड़बड़ियों का पता लगाता है। "गेटेड गार्डन" फ्रेमवर्क में काम करने वाला ये टूल सिर्फ एनएचएआई के दायरे में रहता है और ओपन इंटरनेट तक इसकी पहुंच नहीं होती।
यह AI टूल उन प्रावधानों को चिन्हित करता है, जो विवाद या कानूनी लड़ाई का कारण बन सकते हैं, और सुधार के सुझाव भी देता है। इसके अलावा, यह हाईवे प्रोजेक्ट्स में खामियां, गलत साइन बोर्ड और देरी के मामलों का विश्लेषण करता है। एनएचएआई के पास मौजूद पुराने दस्तावेजों और आर्बिट्रेशन केसों के डेटा का इस्तेमाल करके यह टूल ऑपरेशंस को आसान और जोखिम को कम करने में मदद करता है।
एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने बताया कि पिछले साल एक वर्कफ्लो स्टडी में यह सामने आया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स और रीजनल ऑफिसर्स के कई काम ऑटोमेशन से ज्यादा बेहतर तरीके से हो सकते हैं। इसी जरूरत को देखते हुए "मार्गसारथी" को तैयार किया गया।
यह टूल हाईवे इंस्पेक्शन को भी आसान बनाता है। अधिकारी अब किसी हाईवे की फोटो अपलोड कर सकते हैं, और सिस्टम सैकड़ों गाइडलाइन्स, कोड्स, नोटिफिकेशन्स और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर उसे तुरंत एनालाइज करके रिजल्ट दे देता है। इससे हाईवे मॉनिटरिंग और मेंटेनेंस का काम और तेज और सटीक हो गया है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
श्रावस्ती में आधार कार्ड सेंटरों पर अवैध वसूली का मामला सामने आया
- 2
गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
- 3
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में नवाचार कार्यशाला का आयोजन
- 4
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में ‘फ्री थिंकर्स क्लब’ की शुरुआत
- 5
शिक्षक पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।