मुस्लिम श्रद्धालु ने समय माता मंदिर में करवाया अखंड रामायण पाठ
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में गिलौला थाना क्षेत्र के सगरा तालाब स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर में एक मुस्लिम श्रद्धालु ने अपनी मन्नत पूरी होने पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया है।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में गिलौला थाना क्षेत्र के सगरा तालाब स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर में एक मुस्लिम श्रद्धालु ने अपनी मन्नत पूरी होने पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया है।
नौव्वन पुरवा, कोट मुबारकपुर निवासी हाउसिल पुत्र बुधई के घर संतान के रूप में वारिस की किलकारी गूंजी, जिसके बाद उन्होंने माता के दरबार में अखंड रामायण पाठ करवाया। हाउसिल और उनकी पत्नी शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी संतान सुख से वंचित थे और इसको लेकर परिवार काफी चिंतित रहता था।
स्थानीय लोगों से सगरा तालाब स्थित समय माता मंदिर की महिमा सुनकर हाउसिल ने मंदिर पहुंचकर माता रानी के समक्ष माथा टेका और संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। हाउसिल का विश्वास था कि माता के द्वार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता।
माता रानी की कृपा से मनोकामना पूरी होने और घर में संतान का जन्म होने की खुशी में हाउसिल ने अपनी मानी हुई मन्नत निभाई। उन्होंने समय माता मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ अखंड रामायण पाठ बैठाया। पाठ के समापन पर हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें इलाके के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक सीमाओं से परे जाकर आस्था और भक्ति के इस आयोजन की पूरे इलाके में जमकर सराहना हो रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
समय माता मंदिर में अखंड रामायण पाठ किसने करवाया?
नौव्वन पुरवा, कोट मुबारकपुर निवासी हाउसिल ने अखंड रामायण पाठ करवाया। वह एक मुस्लिम श्रद्धालु हैं जिन्होंने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद यह पाठ करवाया।
हाउसिल ने समय माता से क्या मन्नत मांगी थी?
हाउसिल और उनकी पत्नी शादी के कई साल बाद भी संतान से वंचित थे। उन्होंने समय माता के मंदिर जाकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी।
समय माता मंदिर कहां स्थित है?
समय माता मंदिर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में गिलौला थाना क्षेत्र के सगरा तालाब में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध मंदिर है।
अखंड रामायण पाठ के बाद क्या किया गया?
पाठ के समापन पर हवन-पूजन किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इलाके के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।