मुरैना के सरकारी वेयरहाउस में दिवाली रात आग, घरों तक पहुंचीं लपटें
मुरैना के सरकारी सेंट्रल वेयरहाउस में आग मुरैना में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे दिवाली के दिन सरकारी सेंट्रल वेयरहाउस में अचानक आग लग गई।
मुरैना में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे दिवाली के दिन सरकारी सेंट्रल वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। वेयरहाउस परिसर में लगी आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और आसपास बने 3 से 4 मकानों तक पहुंच रही थीं। आग का विकराल रूप देखकर आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।
सुरक्षा के लिहाज से लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग आसपास के मकानों तक फैलने की आशंका भी टल गई। इस अग्निकांड में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
लकड़ी और कचरे में लगी थी आग
दमकल प्रभारी रामजीवन उपाध्याय के अनुसार, वेयरहाउस परिसर में पेड़ों की कटी हुई लकड़ियां रखी थीं। इसी जगह पर कचरा भी डाला जाता था। आशंका है कि दिवाली पर कहीं से आतिशबाजी की चिंगारी आकर लकड़ी और कचरे पर गिर गई।
चिंगारी गिरने के बाद लकड़ी और कचरे में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगीं और आसपास के मकानों तक पहुंचने लगीं। इसी वजह से वहां रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया और उन्हें अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा।
रामजीवन उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास के मकानों तक आग फैलने और बड़े हादसे की आशंका टल गई।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।