News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
Health General संभल

सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में 24 घंटे गंवाने से युवक की मौत

सांप के काटने के बाद पारंपरिक इलाज में गंवाई जान, 27 वर्षीय युवक की मौत संभल जनपद के चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव में सांप के काटने से 27 वर्षीय युवक राहुल कुमार

सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में 24 घंटे गंवाने से युवक की मौत
Image credit: News Darpan Team

संभल जनपद के चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव में सांप के काटने से 27 वर्षीय युवक राहुल कुमार प्रजापति की मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे राहुल घर के आंगन में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ सो रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे काट लिया।

सांप के काटने के करीब डेढ़ घंटे बाद राहुल की तबीयत बिगड़ने लगी और उसके पैर में सूजन आ गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए नरौरा क्षेत्र में ओझाओं के पास ले गए। बताया गया कि करीब 24 घंटे तक राहुल का इलाज ओझाओं के पास चलता रहा।

जब राहुल की हालत और ज्यादा गंभीर हो गई, तो उसे वापस चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

राहुल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से उसकी पत्नी और दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

परिजन शव को निजी एंबुलेंस से घर लेकर पहुंचे, जहां पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने गुरुवार शाम को अंतिम संस्कार करने की बात कही।

मामले की सूचना परिजनों की ओर से पुलिस को नहीं दी गई। हालांकि, चंदौसी के सरकारी अस्पताल की ओर से सांप के काटने से हुई मौत की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई है।

रिपोर्ट रजत मल्होत्रा ने की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल कुमार को क्या हुआ?

27 साल के राहुल कुमार प्रजापति को मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2:30 बजे घर के आंगन में सांप ने काट लिया। सांप के काटने के डेढ़ घंटे बाद उसके पैर में सूजन आ गई और तबीयत बिगड़ने लगी।

राहुल को सांप के काटने के बाद पहले क्या इलाज हुआ?

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजन उसे नरौरा क्षेत्र के ओझाओं के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए।

राहुल की मौत कब हुई?

राहुल का झाड़-फूंक का इलाज करीब 24 घंटे चला। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन तब तक वह चल बसा था।

राहुल का परिवार पर क्या असर पड़ा?

राहुल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से उसकी पत्नी और दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

#snake bite#युवक की मौत#संभल

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।