12 साल से फरार इनामी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया, नाम बदलकर छिपा था
चंडीगढ़ में नाम बदलकर छिपा 10 हजार रुपये का इनामी 12 साल बाद गिरफ्तार संभल के थाना बहजोई पुलिस और एसओजी टीम ने 12 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
चंडीगढ़ में नाम बदलकर छिपा 10 हजार रुपये का इनामी 12 साल बाद गिरफ्तार
संभल के थाना बहजोई पुलिस और एसओजी टीम ने 12 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर चंडीगढ़ में नाम बदलकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना बहजोई में 5 मार्च 2014 को मुकदमा अपराध संख्या 118/2014 धारा 363, 366 और 370 भादवि के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में बहजोई थाना इलाके के गांव मऊकठेर निवासी बनवारी पुत्र शेर सिंह वांछित चल रहा था। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से 25 सितंबर 2024 को पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के इलाके में आया हुआ है। इसके बाद थाना बहजोई पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए घेराबंदी की। सुबह करीब 9 बजकर 48 मिनट पर मऊकठेर से मच्छखेड़ा जाने वाली सड़क पर एक मंदिर के पास से बनवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले 12 सालों से चंडीगढ़ में अपना नाम बदलकर बलजीत के नाम से रह रहा था। वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। लंबे समय से फरार इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी, हेड कांस्टेबल रुचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण सिवाल और सर्विलांस शाखा के कांस्टेबल मनीष यादव, हिमांशु त्रिपाठी और वीरेंद्र कुमार शामिल थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
ये फरार आरोपी कौन था और कितने समय से लुप्त था?
बनवारी नाम का ये आरोपी 12 सालों से फरार था। वह संभल के बहजोई थाना इलाके के गांव मऊकठेर से था और 2014 में बाल तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।
वह चंडीगढ़ में कैसे छिपा रहा था?
आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर चंडीगढ़ में 'बलजीत' के नाम से रह रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था।
उस पर कितने का इनाम घोषित था?
इस आरोपी के सिर पर 10 हजार रुपये का इनाम था, जिसे सितंबर 2024 में पुलिस ने घोषित किया था।
उसे कहां और कैसे गिरफ्तार किया गया?
मऊकठेर से मच्छखेड़ा जाने वाली सड़क पर एक मंदिर के पास से सुबह करीब 9:48 बजे गिरफ्तार किया गया। थाना बहजोई पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद लेकर घेराबंदी की थी।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।