News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Crime Breaking news प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज इलाके में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक पूर्व पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी करके अवैध रूप से पटाखे बनाने और रखे जाने के मामले का भंडाफोड़ किया है।

प्रतापगढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक युवक गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज इलाके में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक पूर्व पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी करके अवैध रूप से पटाखे बनाने और रखे जाने के मामले का भंडाफोड़ किया है। ग्राम माघी चैनगढ़ में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में पटाखे और पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. हमजा पुत्र खलील अहमद, निवासी माघी चैनगढ़, थाना महेशगंज के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 05 फन्टा पटाखे, 01 कुरकरी, 07 पार्टी पेपर पटाखे और 2,650 मिर्ची पटाखे बरामद किए हैं। इसके अलावा पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला एक तराजू, एक लोहे की चलनी और छोटे-बड़े पांच तसले भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद पटाखों को नियमानुसार निष्प्रयोज्य करा दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कौशाम्बी पटाखा प्रकरण के बाद जिले में पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों की सघन चेकिंग अभियान के तहत की गई है। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र के निर्देश पर जिले में पिछले 20 वर्षों के लाइसेंसधारकों के प्रतिष्ठानों और परिसरों की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर और जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी तथा एसडीएम कुण्डा के नेतृत्व में महेशगंज पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री की सघन चेकिंग की। जांच के दौरान माघी चैनगढ़ स्थित एक पूर्व लाइसेंस प्राप्त पटाखा फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे रखे और निर्मित किए जाने की जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने के कारण वर्तमान में वैध नहीं था, लेकिन इसके बावजूद वहां काम चल रहा था। पुलिस को मौके से अर्द्धनिर्मित पटाखों समेत निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।

इस मामले में थाना महेशगंज पर मु.अ.सं. 227/2026, धारा 125 बीएनएस एवं धारा 5/9(ख) 1(क) विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज सिंह कुशवाहा, हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, अनिल राजपूत और रिजर्व कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रतापगढ़ में क्या पकड़ा गया है?

प्रतापगढ़ के महेशगंज इलाके में पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहाँ से 5 फन्टा पटाखे, 1 कुरकरी, 7 पार्टी पेपर पटाखे और 2,650 मिर्ची पटाखे बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी कौन है?

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. हमजा पुत्र खलील अहमद के रूप में हुई है। वह माघी चैनगढ़ का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 28 वर्ष है।

पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस वैध था?

नहीं, फैक्ट्री का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने के कारण वर्तमान में वैध नहीं था। इसके बावजूद वहां अवैध रूप से पटाखे बनाए और रखे जा रहे थे।

यह कार्रवाई क्यों की गई?

यह छापेमारी कौशाम्बी पटाखा प्रकरण के बाद जिले में पटाखा फैक्ट्रियों की सघन चेकिंग अभियान के तहत की गई थी। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर पिछले 20 वर्षों के लाइसेंसधारकों के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।

#firecracker factory#प्रतापगढ़#महेशगंज#विस्फोटक

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।