अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शव वाहन में लगी भीषण आग
अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक शव वाहन में आग लग गई। यह घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 70 किलोमीटर पॉइंट पर हुई। शव वाहन लखनऊ से आजमगढ़ डेड बॉडी लेकर जा रहा था।
अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक शव वाहन में आग लग गई। यह घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 70 किलोमीटर पॉइंट पर हुई।
शव वाहन लखनऊ से आजमगढ़ डेड बॉडी लेकर जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर जब गाड़ी से चिंगारी और धुआं निकलता दिखा तो वाहन चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी।
गाड़ी में बैठे सभी लोगों ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने गाड़ी में लदी डेड बॉडी को भी बाहर निकाल लिया।
कुछ ही देर में शव वाहन पूरी तरह आग का गोला बन गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में से निकाली गई डेड बॉडी को बाद में दूसरी गाड़ी से भेजवाया गया।
घटना की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की टीम और फायर टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।