चंदौसी में 35 लोगों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया
चंदौसी के स्टेशन रोड स्थित मोहन पैथोलॉजी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 35 लोगों ने दूसरों की जान बचाने के लिए अपना रक्तदान किया।
चंदौसी के स्टेशन रोड स्थित मोहन पैथोलॉजी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 35 लोगों ने दूसरों की जान बचाने के लिए अपना रक्तदान किया। यह कार्यक्रम जायंट्स ग्रुप ऑफ वेस्ट के सेवा सप्ताह के अंतर्गत दूसरे दिन आयोजित किया गया था।
शुक्रवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीएमओ डॉ तरुण पाठक ने किया। उन्होंने रक्तदान के फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि रक्तदान के बहुत फायदे होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हर तीन महीने बाद ब्लड बन जाता है और रक्त देने से हमारा वजन भी कम होता है।
डॉ श्याम गोआनी ने कहा कि आदमी को साल में दो बार खून अवश्य देना चाहिए ताकि गंदा खून बाहर निकले।
अध्यक्ष संगीता भार्गव ने कहा कि क्या आपका कुछ मिनट का समय किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हीरो वही होता है जो किसी की जान बचाता है।
इस रक्तदान शिविर में अंशुल नागर, प्रीति शर्मा, काजल शालू, रीना, सीमा, ज्योति, विमला, गौरव, दीक्षा और रक्षा आदि ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में नीरन मोहित, एके नागर, प्रवीण अग्रवाल, विष्णु एरन, मोनिका गोआनी और अनुराग भार्गव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट रजत मल्होत्रा ने भेजी।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।