गाजियाबाद थाना सिहानीगेट पुलिस की 3 शातिर लुटेरों से मुठभेड़ 2 को लगी पुलिस की गोली,
गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोर-लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोर-लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, 10/11 सितंबर की रात मुखबिर से खबर मिली थी कि फैक्ट्री एरिया में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। इस सूचना के बाद सिहानीगेट पुलिस टीम ने मंगल पांडे मार्ग पर लोहियानगर स्थित सी-ब्लॉक कट के पास चेकिंग शुरू कर दी।
चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध लोग वहां से गुजरते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे बाइक लेकर भागने लगे। भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और तीनों जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को तुरंत पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस टीम ने जब दोनों भागते आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पिछले करीब दो महीनों में चोरी और लूट की चार से पांच घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरूख उर्फ इमरान, निवासी सरधना मेरठ, हाल निवासी डासना; इमरान पुत्र शहीद उर्फ सईद, निवासी रफीकाबाद डासना और सोनू पुत्र स्व. अब्दुल सत्तार, मूल निवासी हापुड़, हाल निवासी मसूरी क्षेत्र के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शाहरूख उर्फ इमरान के खिलाफ हत्या, चोरी और हत्या के प्रयास समेत कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इमरान के खिलाफ लूट, अवैध शस्त्र और चोरी समेत चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अभी इन आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी इकट्ठा कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP15 FD 7747 बरामद की है। घायल आरोपियों का इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।