News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मुरैना में खेत की मेड़ विवाद के बाद युवक की मौत, चार घायलमधुबनी में गड्ढे में जाने के बाद बोलेरो पलटी, पुलिस चालक की मौतसीवान में चाय विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की खबरबच्चों के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; कुल्हाड़ी बरामदशामली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चालक समेत दो युवकों की मौतशामली में विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 गाड़ी पर पथराव, चालक घायलग्वालियर GRMC में कथित मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़तालबेटी के इलाज को तीन दिन भटके पिता, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Crime Breaking news गाज़ियाबाद

बैंक में नोट गिनने में मदद के बहाने ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बैंक में रुपए गिनने में मदद करने के बहाने बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों से रकम ठगने वाले शातिर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक में नोट गिनने में मदद के बहाने ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

बैंक में रुपए गिनने में मदद करने के बहाने बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों से रकम ठगने वाले शातिर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित बैंक के अंदर या बाहर ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जिन्हें रुपए गिनने में मदद की जरूरत दिखती थी।

पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी के आठ हजार 250 रुपए और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ बागपत और नोएडा में भी मुकदमे दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर अरविंद चौधरी ने बताया कि 15 सितंबर को अक्क्खापुर गांब के उदयवीर सिंह से बैंक के कैश काउंटर पर रुपए गिनने में मदद करने के बहाने 95 सौ रुपए ठग लिए गए थे। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, गाजियाबाद थाना टीला मोड़ गरिमा गार्डन जननी मस्जिद के पास रहने वाले नासिर पुत्र फतेह खान ने बैंक में उदयवीर के साथ ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि नासिर ने 24 सितंबर को कपूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक के बाहर बुजुर्ग बलवीर के साथ भी 30 हजार रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने किस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है?

पुलिस ने बैंक में रुपए गिनने में मदद के बहाने बुजुर्ग और सीधे-सादे लोगों से ठगी करने के आरोप में नासिर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी लोगों को कैसे निशाना बनाता था?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बैंक के अंदर या बाहर उन लोगों को निशाना बनाता था जिन्हें रुपए गिनने में मदद की जरूरत दिखती थी।

पुलिस ने आरोपी के पास से क्या बरामद किया?

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी के 8,250 रुपए और एक चाकू बरामद किया है।

उदयवीर सिंह से कितनी रकम ठगी गई थी?

15 सितंबर को अक्क्खापुर गांव के उदयवीर सिंह से बैंक के कैश काउंटर पर मदद के बहाने 9,500 रुपए ठगे गए थे।

क्या आरोपी पर पहले भी केस दर्ज हैं?

पुलिस के अनुसार, आरोपी नासिर के खिलाफ बागपत और नोएडा में भी मुकदमे दर्ज हैं।

#bank fraud#आरोपी गिरफ्तार#कपूरपुर#गाजियाबाद#पुलिस

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप

  2. 2

    शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान

  3. 3

    शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप

  4. 4

    गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग

  5. 5

    हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।