News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
Accident General संभल

परतापुर गांव में तालाब का पानी भरने से किसान का घर गिरा

संभल के बहजोई के पास स्थित परतापुर गांव में एक गरीब किसान का घर तालाब में पानी भर जाने की वजह से गिर गया। रामौतार पुत्र छत्रपाल का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छत्रपाल को काफी नुकसान हुआ है।

परतापुर गांव में तालाब का पानी भरने से किसान का घर गिरा
Image credit: News Darpan Team

संभल के बहजोई के पास स्थित परतापुर गांव में एक गरीब किसान का घर तालाब में पानी भर जाने की वजह से गिर गया। रामौतार पुत्र छत्रपाल का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

छत्रपाल को काफी नुकसान हुआ है। उनके घर में जो भी वस्तु थी, वह सभी नष्ट हो गई। गांव में बने तालाब में जल भराव के कारण पूरा घर भर भरा कर गिर गया।

ग्रामीणों ने इस तालाब की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान को दी थी। अगर समय रहते इस तालाब को खाली करा दिया होता तो शायद इस गरीब का घर बच सकता था।

पूरे गांव में जल भराव और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव वालों का कहना है कि पिछले 5 साल में गांव में कोई भी विकास नहीं हुआ है।

नाले का पानी सड़कों पर उतर आया है। तालाब में ज्यादा जल भराव होने के कारण रामौतार का घर गिर गया।

तालाब के पानी से पूरा गांव परेशान है क्योंकि तालाब बिल्कुल गांव के नजदीक है। तालाब का पानी गांव की सड़कें खराब करता है। इसी कारण पूरे गांव में जल भराव की समस्या रहती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परतापुर गांव में किसान का घर क्यों गिरा?

संभल के बहजोई के पास परतापुर गांव में तालाब में पानी भर जाने की वजह से छत्रपाल का घर गिर गया। तालाब में ज्यादा जल भराव होने के कारण पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया।

छत्रपाल को क्या-क्या नुकसान हुआ?

छत्रपाल का घर पूरी तरह गिर गया और उनके घर में जो भी सामान था वह सब कुछ नष्ट हो गया। वह एक गरीब किसान थे इसलिए उन्हें काफी नुकसान हुआ।

ग्रामीणों ने पहले से तालाब के बारे में शिकायत की थी?

हां, ग्रामीणों ने इस तालाब की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान को दी थी। अगर समय रहते तालाब को खाली करा दिया जाता तो शायद किसान का घर बच सकता था।

गांव में और क्या समस्याएं हैं?

परतापुर गांव में पूरे जल भराव और गंदगी की समस्या है। नाले का पानी सड़कों पर उतर आया है और तालाब का पानी गांव की सड़कें भी खराब करता है। गांव वालों का कहना है कि पिछले 5 साल में गांव में कोई विकास नहीं हुआ है।

#house collapse#किसान#ग्रामीण समस्या#जल भराव#तालाब#संभल

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।