मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note ग्वालियर

ग्वालियर जेल की गौशाला में ऊर्जा मंत्री ने गोवर्धन पूजा की

ग्वालियर केंद्रीय कारागार की गौशाला में गोवर्धन पूजन ग्वालियर के केंद्रीय कारागार में दीपावली के पावन पर्व परंपरागत गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
ग्वालियर जेल की गौशाला में ऊर्जा मंत्री ने गोवर्धन पूजा की
Image credit: News Darpan Team

ग्वालियर के केंद्रीय कारागार में दीपावली के पावन पर्व परंपरागत गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया। जेल परिसर में स्थित गौशाला में गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंजे। इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गौशाला पहुंचे और गोवर्धन महाराज एवं गौमाता की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

गोवर्धन पूजन का यह कार्यक्रम गौ-सेवा, गौ-संवर्धन और पशुपालकों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया गया। पूजा के दौरान गौशाला में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। ऊर्जा मंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद देश, प्रदेश और ग्वालियर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा, “केंद्रीय कारागार की गौशाला में गोवर्धन महाराज की पूजा कर उन्होंने सभी के कल्याण की प्रार्थना की है। ईश्वर से कामना है कि देश और प्रदेश में खुशहाली बनी रहे, विकास की गति आगे बढ़े और सभी लोग सदमार्ग पर चलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।” उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

पूजन कार्यक्रम के बाद ऊर्जा मंत्री ने केंद्रीय कारागार में बंदियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। ग्वालियर केंद्रीय कारागार की गौशाला में 400 से अधिक गायें हैं। इन गायों की देखरेख और सेवा की जिम्मेदारी जेल में बंदियों को सौंपी गई है।

गौशाला में बंदियों की ओर से गायों की सेवा और देखभाल की जाती है। इस तरह गौसेवा के माध्यम से बंदियों को सेवा और जिम्मेदारी से जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।