News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Politics Press note प्रतापगढ़

यूपीआई पर सर्विस टैक्स से छोटे व्यापारियों पर बोझ पड़ेगा: प्रमोद तिवारी

यूपीआई पेमेंट पर सर्विस टैक्स जनता की जेब पर सीधा डाका: प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर यूपीआई पेमेंट के नाम पर सेवाकर थोपने का आरोप लगाते हुए

यूपीआई पर सर्विस टैक्स से छोटे व्यापारियों पर बोझ पड़ेगा: प्रमोद तिवारी
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर यूपीआई पेमेंट के नाम पर सेवाकर थोपने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे जनता की जेब पर सीधे डाका डाला गया है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार के द्वारा व्यापारिक लेनदेन में 0.4 प्रतिशत का एमडीआर सर्विस टैक्स लगाया गया है जो छोटे व्यापारियों पर बोझ होगा। उन्होंने सरकार से इस सेवाकर को फौरन वापस लिये जाने की मांग उठायी है।

तिवारी ने कहा कि इसके चलते व्यापारी इस टैक्स का भार ग्राहकों पर डालेंगे। उन्होंने आगाह किया कि इसके कारण बाजार में कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी और महंगाई का असर जनता के लिए और असहनीय होगा।

उन्होंने मोदी सरकार के इस दावे का भी खंडन किया है कि उसने यूपीआई टैक्स को लेकर वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सामने प्रस्ताव रखा था। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने इस फैसले को जनविरोधी करार दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपीआई पेमेंट पर सर्विस टैक्स क्या है?

सरकार ने यूपीआई के जरिए व्यापारिक लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत का एमडीआर सर्विस टैक्स लगाया है। यह छोटे व्यापारियों पर सीधा बोझ डालेगा।

इस टैक्स से आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?

विपक्ष का मानना है कि व्यापारी इस टैक्स का भार ग्राहकों पर डालेंगे, जिससे बाजार में कीमतें बढ़ेंगी और महंगाई और असहनीय हो जाएगी।

प्रमोद तिवारी ने सरकार से क्या मांग की है?

कांग्रेस सांसद ने सरकार से यूपीआई पेमेंट पर लगाया गया सर्विस टैक्स फौरन वापस लिये जाने की मांग की है।

क्या सरकार ने पहले इस टैक्स को संसद में रखा था?

प्रमोद तिवारी ने सरकार के इस दावे का खंडन किया है कि उसने यूपीआई टैक्स को लेकर वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सामने प्रस्ताव रखा था।

#Rajya Sabha#inflation#प्रमोद तिवारी#व्यापारी

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।