रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष ने अयोध्या में 34वीं बार रक्तदान किया
रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पांडेय ने अयोध्या में 34वीं बार रक्तदान किया है।
रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पांडेय ने अयोध्या में 34वीं बार रक्तदान किया है। रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या के तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में संस्थाध्यक्ष ने भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या के एच आर पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह रक्तदान किया।
निर्मल कुमार पांडेय ने बताया कि आज एक छत के नीचे संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों और जनपदों से लोग आकर रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि आज मुझे भी यहां पर रक्तदान करने का अवसर मिल रहा है।
रक्तदान कार्यक्रम के बाद रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक आकाश गुप्त और सिंगरामऊ स्टेट की महारानी श्रीमती अंजू सिंह ने रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष को सम्मानित किया। रक्तदान संस्थान के द्वारा समाजहित में अनेकों क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए उन्हें सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया।
रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय ने कहा कि आज मुझे अयोध्या की इस पावन धरा श्रीराम जन्मभूमि के तीर्थ स्थल पर रक्तदान करके बेहद गौरव महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह मेरे पूर्व जन्मों के अच्छे कर्म रहे होंगे जिसका फल मुझे रक्तदान करके मिल रहा है।
निर्मल पांडेय ने रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक आकाश गुप्ता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम की कृपा से आज उनके द्वारा रक्तदान रूपी महायज्ञ का आयोजन श्री राम जन्मभूमि की पावन धरा पर करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें हमें अपने रक्तदान रूपी आहुति देने का सौभाग्य मिला है।
रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी के इस रक्तदान रूपी आहुति से न जाने कितने घरों के चिराग बुझने से बच जाएंगे। जिसके लिए हम संपूर्ण भारतवर्ष से आए हुए सभी मेहमानों और रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हैं।
आलोक अग्रवाल जो बलरामपुर जनपद में ब्लडमैन के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आलोक अग्रवाल ने कहा कि निर्मल पांडेय पिछले कई सालों से समाजहित में अनेकों क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रभु श्रीराम से कामना करते हैं कि ऐसे ही वह समाजहित में हमेशा काम करते रहें।
एमडब्लूओ आर्गेनाइजेशन के संस्थापक घनश्याम शर्मा ने कहा कि रक्तदान संस्थान अब तक पूरे देश में न जाने कितने राज्यों में अपनी टीम बनाकर लाखों मरीजों की मदद कर चुका है। घनश्याम शर्मा ने कहा कि रक्तदान संस्थान के इस काम को देखकर दिल खुश हो जाता है और संस्थान के अध्यक्ष के द्वारा किया गया हर काम अनुकरणीय है।
रक्तदान करते समय रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय ने कहा कि आज यह मैं 34वीं बार रक्तदान कर रहा हूं और भविष्य में ईश्वर मुझे जब तक सक्षम रखेगा मैं नियमित रक्तदान करके लोगों की जिंदगी बचाने का काम करता रहूंगा।
इस मौके पर निर्मल पांडेय, आकाश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, डॉ संजय सिंह जो एम.डी. पैथोलॉजिस्ट मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में हैं, अनुराग पांडेय, अनुराग गुप्ता, रवि गुप्ता बलरामपुर, अंकुरण फाउंडेशन की सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक सिंह, राहुल शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पांडेय को इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से भी नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें उनके सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। प्रतापगढ़ से आए रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय लंबे समय से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और अपने नियमित रक्तदान से कई लोगों की जान बचाने में योगदान दे चुके हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
निर्मल कुमार पांडेय ने अयोध्या में कितनी बार रक्तदान किया है?
निर्मल कुमार पांडेय, रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष, ने अयोध्या में 34वीं बार रक्तदान किया है। यह रक्तदान एच आर पैलेस में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में किया गया।
इस रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किसने किया था?
यह रक्तदान कार्यक्रम रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। इसके संस्थापक आकाश गुप्त हैं।
निर्मल पांडेय को इस कार्यक्रम में कौन-कौन से सम्मान दिए गए?
निर्मल पांडेय को सेवा रत्न सम्मान और राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान दिए गए। ये सम्मान उन्हें समाजहित में किए गए उनके अनेक कार्यों के लिए दिए गए।
निर्मल पांडेय भविष्य में रक्तदान के बारे में क्या कहते हैं?
निर्मल पांडेय ने कहा कि वह भविष्य में भी नियमित रक्तदान करते रहेंगे जब तक भगवान उन्हें सक्षम रखेगा। वह लोगों की जिंदगी बचाने के लिए इस काम को जारी रखना चाहते हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।