मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note इंदौर

इंदौर में कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

भाजपा के पितृपुरुष और संगठन के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती के मौके पर इंदौर में शांति पथ वीआईपी रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
इंदौर में कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
Image credit: News Darpan Team

भाजपा के पितृपुरुष और संगठन के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती के मौके पर इंदौर में शांति पथ वीआईपी रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला और भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री दीपक जैन, श्री टीनू, महापौर परिषद सदस्य श्री अश्विनी शुक्ल, श्री निरंजन सिंह चौहान, श्री नंद किशोर पहाडिया, पार्षद श्री कमल वाघेला, श्री गजानंद गावड़े, श्री सुरेश टाकलकर, श्री पराग कोशल, श्री राहुल जायसवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी के संगठन निर्माण, राष्ट्रसेवा और भाजपा को मजबूत बनाने में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।