मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Uttar Pradesh Press note बहराइच

बहराइच पुलिस ने 107 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए

बहराइच जनपद की पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
बहराइच पुलिस ने 107 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए
Image credit: News Darpan Team

बहराइच जनपद की पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया है। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपये है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह की देखरेख में सर्विलांस टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 107 मोबाइल फोन बरामद किए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (IPS) और अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक बहराइच ने जनपद में खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम और सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अभियान चलाया था। जनपद की सर्विलांस टीम ने सभी थानों से समन्वय बनाकर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सीईआईआर पोर्टल की रोजाना मॉनीटरिंग की।

जनपद की पुलिस टीमों ने एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस जैसी कंपनियों के गुमशुदा 107 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए। 6 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच ने इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन दोबारा पाकर मोबाइल धारकों ने पुलिस अधीक्षक बहराइच और जनपद की पुलिस की खूब तारीफ करते हुए शुक्रिया अदा किया।

अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच ने इस मौके पर आम लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन में संचार सारथी ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जरूरी जानकारियां मिलती रहें। मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड और पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर पहुंचकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलती रहेगी।

पुलिस अधीक्षक बहराइच ने खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी में बेहतरीन काम करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की।

मोबाइल बरामद करने वाली टीम में सीईआईआर पोर्टल पर तैनात कर्मी और थाना स्तर पर बनाई गई मोबाइल रिकवरी टीम शामिल रही।

भारत सरकार ने हाल ही में पूरे भारत में सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल लॉन्च किया है। इसका लिंक www.ceir.gov.in है। सीईआईआर एक राष्ट्रव्यापी सिस्टम है जिसका इस्तेमाल देश में इस्तेमाल होने वाले सभी मोबाइल उपकरणों के आईएमईआई/आईएमएसआई/एमएसआईएसडीएन वाले डेटाबेस को बनाए रखने के लिए किया जाता है। अगर आपका मोबाइल खो गया है या चोरी हो गया है तो तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट करें और आईएमईआई को ब्लॉक करने के लिए इस वेब पोर्टल का इस्तेमाल करें।

सीईआईआर पोर्टल की खासियतें हैं कि यह डिवाइस ब्लॉकिंग/अनब्लॉकिंग (आईएमईआई) इंटरफेस उपलब्ध कराता है। ब्लॉकिंग/अनब्लॉकिंग (आईएमईआई) रिक्वेस्ट स्टेटस चेक किया जा सकता है। केवाईसी (नो योर मोबाइल) - ऐप, वेब-पोर्टल, एसएमएस की सुविधा है। नेटवर्क में इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस डेटा को हासिल करने के लिए सभी टीएसपीएस के स्थानीय ईआईआर के साथ जुड़ा हुआ है। सभी वैध/एक्टिव उपकरणों के लिए डिवाइस रजिस्ट्री का रखरखाव करता है। पूरे भारत में चोरी हुए उपकरणों को काली सूची में डालने के लिए स्टोलन डिवाइस रिपोर्टिंग सिस्टम शामिल है। सभी एलएसएज पर सभी टीएसपीज को ब्लैक और ब्लैक-लिस्ट-ओवरराइडिंग की सुविधा देता है। सरकारी विभागों, कानूनी एजेंसियों/राज्य पुलिस और आम यूजर्स को एसएमएस, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए डिवाइस वेरिफिकेशन की सुविधा देता है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।