26 साल सेवा के बाद गोंडा पहुंचे हवलदार राजेश यादव, हुआ भव्य स्वागत
गोंडा जिले के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गिर्द गोंडा ग्राम पंचायत के पंडितपुरा के रहने वाले भारतीय थल सेना के हवलदार राजेश कुमार यादव 26 साल की देश सेवा के बाद आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे रिटायर होकर अपनी
गोंडा जिले के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गिर्द गोंडा ग्राम पंचायत के पंडितपुरा के रहने वाले भारतीय थल सेना के हवलदार राजेश कुमार यादव 26 साल की देश सेवा के बाद आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे रिटायर होकर अपनी मातृभूमि गोंडा पहुंचे। उनके गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फूल मालाओं और तिरंगा झंडे के साथ जोरदार स्वागत किया।
हवलदार राजेश कुमार यादव के स्वागत के दौरान लोगों ने भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। गोंडा रेलवे स्टेशन से लेकर नेहरू स्टेडियम तक एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।
हवलदार राजेश कुमार यादव भारतीय थल सेना में हवलदार के पद पर झारखंड के रांची में तैनात थे। हालांकि, उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से हुई थी। वह श्रीनगर से ही रिटायर होकर अपने घर पहुंचे हैं। श्रीनगर से रिटायरमेंट के बाद वह ट्रेन से सीधे गोंडा पहुंचे।
गोंडा पहुंचने के बाद करीब 5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया गया। रोड शो के जरिए हवलदार राजेश कुमार यादव अपने घर पहुंचे। घर जाने से पहले उन्होंने सबसे पहले कुलदेवी मंदिर पहुंचकर शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उनके बेटे सुजीत यादव और परिवार के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। परिवार के लोग उन्हें स्वागत करते हुए घर लेकर गए। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग हवलदार राजेश कुमार यादव के स्वागत के लिए मौजूद रहे।
हवलदार राजेश कुमार यादव ने कहा, “मैं भारतीय थल सेना में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पोस्ट हुआ था वहां से मैं रांची झारखंड में नौकरी कर रहा था। लेकिन मेरा रिटायरमेंट जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से हुआ है मैं वहां सीधे रिटायर होकर की ट्रेन से अपने घर पहुंचा हूं लोगों ने हमारा जोरदार स्वागत किया है। देश सेवा करके आ रहा हूं मुझे बहुत अच्छा लग रहा है इसी तरह से सबको देश सेवा करना चाहिए। जिस तरीके से लोगों ने स्वागत किया है मैं इसके लिए सबका आभारी हूं फिर अगर देश सेवा का मौका मिला तो फिर मेरे द्वारा देश सेवा किया जाएगा। लेकिन आप रिटायरमेंट होकर के आया हूं तो परिवार की सेवा करना है अपने परिवार पर ध्यान देना है और लोगों को देश सेवा करने के लिए जागरूक करना है।”
देश सेवा से रिटायर होकर गोंडा लौटे हवलदार राजेश कुमार यादव ने स्वागत के लिए लोगों का आभार जताया और आगे परिवार पर ध्यान देने के साथ लोगों को देश सेवा के लिए जागरूक करने की बात कही।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हवलदार राजेश कुमार यादव कितने साल की सेवा के बाद रिटायर हुए?
हवलदार राजेश कुमार यादव 26 साल की देश सेवा के बाद रिटायर हुए।
हवलदार राजेश कुमार यादव का गोंडा में कैसे स्वागत किया गया?
गोंडा रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं और तिरंगा झंडे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
हवलदार राजेश कुमार यादव कहां तैनात थे और कहां से रिटायर हुए?
वह रांची, झारखंड में तैनात थे और श्रीनगर से रिटायर हुए।
गोंडा पहुंचने के बाद उनके लिए क्या आयोजन किया गया?
गोंडा पहुंचने के बाद करीब 5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया गया, जिसके जरिए वह अपने घर पहुंचे।
रिटायरमेंट के बाद हवलदार राजेश कुमार यादव क्या करना चाहते हैं?
वह अपने परिवार पर ध्यान देने और लोगों को देश सेवा के लिए जागरूक करने की बात कही।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप
- 2
शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान
- 3
शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप
- 4
गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग
- 5
हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।