प्रतापगढ़ के बोझी गांव में प्लास्टिक मुक्ति अभियान, 10 किलो कचरा एकत्र
पर्यावरण सेना द्वारा संचालित एंटी प्लास्टिक गैंग ने प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के बोझी गांव के दक्षिणी पुरवे में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया।
पर्यावरण सेना द्वारा संचालित एंटी प्लास्टिक गैंग ने प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के बोझी गांव के दक्षिणी पुरवे में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया। पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही।
सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्तिकरण अभियान में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्लास्टिक कूड़ा इकट्ठा करने में अपना सहयोग दिया। सभी के मिले-जुले सहयोग से एक बार इस्तेमाल के बाद फेंकी गई लगभग 10 किलो से ज्यादा प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया।
एंटी प्लास्टिक गैंग ने 'प्लास्टिक के बदले झोला' योजना के तहत कई लोगों को प्लास्टिक के बदले में कपड़े का झोला दिया। प्लास्टिक के बदले में कपड़े का झोला पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आईं। महिलाओं ने बताया कि अभी तक वे प्लास्टिक को जला देती थीं। लेकिन अब हम प्लास्टिक को नहीं जलाएंगे। प्लास्टिक को इकट्ठा करके झोला लेंगे और पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग करेंगे।
एंटी प्लास्टिक गैंग के इन कोशिशों से प्रभावित होकर गांव के दर्जनों लोग गैंग में शामिल हुए और प्लास्टिक का त्याग करके पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण सेना एवं एंटी प्लास्टिक गैंग प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से हमारा पारिस्थितिक तंत्र बिगड़ रहा है। प्लास्टिक के कचरों से प्रदूषण होने के साथ-साथ हमारा स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने महिलाओं को प्लास्टिक न जलाने और इधर-उधर न फेंकने के बारे में प्रेरित करते हुए कहा कि प्लास्टिक को जलाना गैरकानूनी और सामाजिक अपराध है। इससे निकलने वाले जहरीले धुएं से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ सांस और दमा से जुड़ी कई बीमारियां पैदा हो रही हैं और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी बढ़ रही है।
एंटी प्लास्टिक गैंग प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़कर कपड़े और कागज के थैलों या झोलों के इस्तेमाल पर जोर देते हुए प्लास्टिक प्रदूषण के खात्मे का आह्वान किया।
सभी लोगों में इस अभियान को लेकर काफी उत्साह देखा गया और सभी लोगों ने अपने गांव को स्वच्छ और हरा-भरा बनाकर जलवायु संरक्षण में अपना योगदान देने का वादा किया।
इस मौके पर विटान देवी, भैयाराम प्रजापति, सुनील कुमार, मंजू देवी, फूला देवी, संगीता देवी, बबली, रवि कुमार और आपदा मित्र नमन कुमार तिवारी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रतापगढ़ के बोझी गांव में क्या अभियान चलाया गया?
पर्यावरण सेना द्वारा संचालित एंटी प्लास्टिक गैंग ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों की भारी भागीदारी रही।
इस अभियान में कितना प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया?
सभी के मिले-जुले सहयोग से लगभग 10 किलो से ज्यादा सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया।
प्लास्टिक के बदले झोला योजना क्या है?
एंटी प्लास्टिक गैंग ने इस योजना के तहत लोगों को प्लास्टिक के बदले में कपड़े का झोला दिया। इससे महिलाएं प्लास्टिक को जलाने की जगह इकट्ठा करके झोला लेने लगीं।
प्लास्टिक को जलाना क्यों नुकसानदेह है?
प्लास्टिक को जलाना गैरकानूनी और सामाजिक अपराध है। इससे निकलने वाले जहरीले धुएं से पर्यावरण प्रदूषित होता है, सांस और दमा जैसी बीमारियां पैदा होती हैं और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी बढ़ती है।
सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह क्या इस्तेमाल करना चाहिए?
सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह कपड़े और कागज के थैलों या झोलों का इस्तेमाल करना चाहिए।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।