मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note अमेठी

पूर्वांचल मोर्चा के नए प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह अमेठी पहुंचे

पूर्वांचल मोर्चा भाजपा नई दिल्ली के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के अमेठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
पूर्वांचल मोर्चा के नए प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह अमेठी पहुंचे
Image credit: News Darpan Team

पूर्वांचल मोर्चा भाजपा नई दिल्ली के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के अमेठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया।

यह अमेठी में दिनेश प्रताप सिंह की प्रथम आगमन था। अमेठी पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

इस दौरान अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

दिनेश प्रताप सिंह अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के मऊ गांव के निवासी हैं और यही उनका पैतृक गांव है।

स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में उनके सफर की शुरुआत गुजरात और हरियाणा से हुई थी। संगठन के प्रति लगातार मेहनत और समर्पण के बाद आज पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पूर्वांचल मोर्चा भाजपा नई दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है, उसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूत करने और पूर्वांचल समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।