अमेठी में बिना टेस्ट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, 64 लोगों का टेस्ट
अमेठी में डीएम के निरीक्षण के बाद एआरटीओ कार्यालय हरकत में आया है। कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अमेठी में डीएम के निरीक्षण के बाद एआरटीओ कार्यालय हरकत में आया है। कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम के निर्देश पर अब बिना टेस्ट दिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किसी को पास नहीं किया जाएगा।
एआरटीओ ने बताया कि आज लाइसेंस चाहने वाले 64 लोगों का टेस्ट लिया गया। उन्होंने साफ कहा कि लाइसेंस बनवाने के लिए लोग सीधे कार्यालय आएं और दलालों का सहारा न लें। एआरटीओ ने लोगों से प्रक्रिया के तहत टेस्ट देने की अपील की।
बताते चलें कि डीएम शशांक चौधरी ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई कमियां मिली थीं। इसी क्रम में कार्यालय की ओर से सारे काम समय पर और पारदर्शिता के साथ निपटाए जा रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अमेठी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब क्या जरूरी है?
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट देना जरूरी होगा। बिना टेस्ट किसी को पास नहीं किया जाएगा।
अमेठी में आज कितने लोगों का ड्राइविंग टेस्ट हुआ?
आज ड्राइविंग लाइसेंस चाहने वाले 64 लोगों का टेस्ट लिया गया।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को किससे बचने की सलाह दी गई है?
लोगों से सीधे एआरटीओ कार्यालय आने और दलालों का सहारा न लेने को कहा गया है।
एआरटीओ कार्यालय में टेस्ट प्रक्रिया क्यों शुरू की गई?
डीएम शशांक चौधरी के निरीक्षण और निर्देश के बाद टेस्ट प्रक्रिया शुरू की गई।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
54वें विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, काजल बनीं महिला केसरी और …
- 2
हाथरस के ऐहन गांव में ठाकुर जी मेले पर सजा कुश्ती दंगल
- 3
श्रावस्ती में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के बदले प्रभार
- 4
बिलासपुर पहुंचीं रजनी पाटिल, 1 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर बैठक
- 5
रायबरेली में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।