मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Delhi NCR Press note भारत

हिंदू महासभा ने उत्तर भारत में संगठन मजबूत करने के लिए लिए बड़े कदम

अखिल भारत हिंदू महासभा ने मंगलवार को अपने लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय पर एक खास बैठक की, जिसमें संगठन को उत्तर भारत में मजबूत करने के लिए बड़े फैसले लिए गए।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
हिंदू महासभा ने उत्तर भारत में संगठन मजबूत करने के लिए लिए बड़े कदम
Image credit: News Darpan Team

अखिल भारत हिंदू महासभा ने मंगलवार को अपने लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय पर एक खास बैठक की, जिसमें संगठन को उत्तर भारत में मजबूत करने के लिए बड़े फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने की, जबकि इसका संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी ने किया।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने उच्च अधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन जी की संस्तुति के आधार पर चिराग सिंह को उत्तर भारत का अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में संगठन को मजबूत करने के लिए एडवोकेट धर्मेश को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में सनातन समाज को संगठित और मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होकर सामाजिक और धार्मिक हितों के लिए काम करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित उत्तर भारत अध्यक्ष चिराग सिंह ने कहा कि सनातन की रक्षा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की मांग रखते हुए कहा कि देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था और हिंदू समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत की रक्षा के लिए संगठित होना चाहिए।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट बृजभूषण शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युग ठाकुर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोना सिंह, अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वास भार्गव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित कल्याणी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।