चंदौसी में लाखों का महिला स्वच्छता परिसर बंद, गेट पर लटका ताला
चंदौसी के ब्लॉक बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत पैगारफातपुर में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया महिला स्वच्छता परिसर बंद पड़ा है। परिसर के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला।
चंदौसी के ब्लॉक बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत पैगारफातपुर में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया महिला स्वच्छता परिसर बंद पड़ा है। परिसर के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। इससे महिलाओं को इस शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। सरकार का नारा "एक कदम स्वच्छता की ओर" है। वहीं, गांव पैगारफातपुर में महिला स्वच्छता परिसर की स्थिति इन दावों से अलग नजर आ रही है।
मौके पर ली गई तस्वीर में महिला स्वच्छता परिसर के मुख्य गेट पर साफ तौर पर ताला लटका दिखाई दे रहा है। परिसर की दीवारों पर बड़े-बड़े अक्षरों में "लेकिन हकीकत में यह परिसर बंद पड़ा है" लिखा है। परिसर के बाहर लगे बोर्ड पर "केवल महिलाओं के लिये" भी लिखा हुआ है।
बोर्ड पर महिलाओं के इस्तेमाल के लिए परिसर बनाए जाने की जानकारी दर्ज है, लेकिन ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि शौचालय अधिकांश समय बंद रहता है। इसके चलते वे इसका उपयोग नहीं कर पा रही हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय ग्रामीणों में इस मामले को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाया गया यह परिसर केवल कागजों और दीवारों पर ही स्वच्छ है। उनका कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी अगर परिसर के गेट पर ताला ही लटका रहेगा, तो स्वच्छता अभियान कैसे सफल होगा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ब्लॉक प्रशासन से महिला स्वच्छता परिसर को नियमित रूप से खोलने की मांग की है। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है।
ग्रामीणों के सामने अब यही सवाल है कि क्या गांव पैगारफातपुर में महिला स्वच्छता परिसर पर लटका ताला ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी का हिस्सा है।
इस मामले में गांव के सचिव राम बाबू से बात करने की कोशिश की गई। राम बाबू सचिव ने फोन पर कहा, "में इस समय मीटिंग में हूँ,और अभी में इस वारे में बात नहीं कर सकता हूँ" और इसके बाद फोन काट दिया।
रजत मल्होत्रा की रिपोर्ट.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
महिला स्वच्छता परिसर कहां बंद पड़ा है?
यह परिसर चंदौसी के ब्लॉक बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत पैगारफातपुर में बंद पड़ा है।
महिला स्वच्छता परिसर बंद होने से क्या परेशानी हो रही है?
गांव की महिलाएं इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्या मांग की है?
ग्रामीणों ने परिसर को नियमित रूप से खोलने, साफ-सफाई कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के सचिव राम बाबू ने क्या कहा?
राम बाबू ने फोन पर कहा कि वह मीटिंग में हैं और अभी इस बारे में बात नहीं कर सकते।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
शामली में परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप, दो महिलाएं गंभीर
- 2
54वें विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, काजल बनीं महिला केसरी और …
- 3
श्रावस्ती में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के बदले प्रभार
- 4
हाथरस के ऐहन गांव में ठाकुर जी मेले पर सजा कुश्ती दंगल
- 5
महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है शहडोल का शमी वृक्ष
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।