News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मुरैना में खेत की मेड़ विवाद के बाद युवक की मौत, चार घायलमधुबनी में गड्ढे में जाने के बाद बोलेरो पलटी, पुलिस चालक की मौतसीवान में चाय विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की खबरबच्चों के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; कुल्हाड़ी बरामदशामली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चालक समेत दो युवकों की मौतशामली में विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 गाड़ी पर पथराव, चालक घायलग्वालियर GRMC में कथित मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़तालबेटी के इलाज को तीन दिन भटके पिता, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Politics General बिलासपुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने परिवार संग दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया

विजयादशमी के पावन अवसर पर बिलासपुर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई और मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने परिवार संग दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया
Image credit: News Darpan Team

विजयादशमी के पावन अवसर पर बिलासपुर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई और मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। यह शोभायात्रा धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर से लुहणू ग्राउंड तक निकाली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस कार्यक्रम में परिवार के साथ शिरकत की।

जगत प्रकाश नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर के दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन उन्होंने परिवार के साथ धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित 25वें शारदोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी कार्यक्रम के दौरान नवरात्र पूजन भी किया गया।

विजयादशमी के मौके पर जगत प्रकाश नड्डा ने मां दुर्गा और भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद बाबा नाहर सिंह मंदिर से luhnu घाट तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जिला से भाजपा विधायकों और नेताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

शोभायात्रा लुहणू मैदान पहुंची। वहां भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने परिवार सहित विधिविधान से मां भगवती और भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की। पूजा के बाद मोटरबोट के जरिये गोविंद सागर झील में मूर्ति विसर्जन किया गया।

विजयदशमी के खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देश की समस्त जनता को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति का स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि असुरी शक्ति का नाश करने और देवी शक्ति को ताकत देने का काम मां भगवती ने किया था।

जगत प्रकाश नड्डा ने माता रानी से कामना की कि वह हम सबको ऐसी ही शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस शक्ति के जरिए हम सब देश में सुखद और मंगलमय वातावरण बना सकें, ताकि देश में अच्छा माहौल बना रहे।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार किया जा सके। साथ ही देश में खुशहाली आए और देश व समाज तरक्की करे, यही उनकी कामना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत और अंधेरे से उजाले की तरफ जाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हम सभी सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जगत प्रकाश नड्डा ने दुर्गा पूजा कार्यक्रम में किसके साथ हिस्सा लिया?

उन्होंने परिवार के साथ बिलासपुर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कहां किया गया?

दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन मोटरबोट के जरिए गोविंद सागर झील में किया गया।

शोभायात्रा कहां से कहां तक निकाली गई?

शोभायात्रा धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर से लुहणू मैदान तक निकाली गई।

विजयादशमी के मौके पर नड्डा ने देशवासियों के लिए क्या कामना की?

उन्होंने देश में सुख, खुशहाली और तरक्की की कामना की।

नड्डा के अनुसार विजयादशमी का पर्व क्या संदेश देता है?

उन्होंने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत और अंधेरे से उजाले की ओर जाने का संदेश देता है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप

  2. 2

    शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान

  3. 3

    शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप

  4. 4

    गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग

  5. 5

    हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।