संभल में व्यापार मंडल ने जिला खनन अधिकारी से की मुलाकात
रिपोर्ट, रजत मल्होत्रा संभल/बहजोई में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज जनपद संभल के जिला खनन अधिकारी शिवम कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
रिपोर्ट, रजत मल्होत्रा
संभल/बहजोई में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज जनपद संभल के जिला खनन अधिकारी शिवम कुमार से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल की ओर से जिला खनन अधिकारी को संगठन की मासिक व्यापार पत्रिका भेंट की गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने जिला खनन अधिकारी को संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। प्रेम ग्रोवर ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए काम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलता है।
जिला खनन अधिकारी शिवम् कुमार ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने व्यापार मंडल की ओर से दी गई व्यापार पत्रिका की सराहना भी की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष संभल प्रेम ग्रोवर, युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, युवा जिला अध्यक्ष संभल सागर गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष बहजोई जाफर हुसैन और जिला सचिव सद्दाम हुसैन मौजूद रहे। इनके साथ अन्य व्यापारी बंधु भी उपस्थित रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 2
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
- 5
अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने नेट ज़ीरो के लिए उठाया बड़ा कदम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।