नवरात्र पर पंडालों में चार सीसीटीवी और अलग रास्ते जरूरी, पुलिस-निर्देश
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना में नवरात्र पर्व को लेकर मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बुलाई।
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना में नवरात्र पर्व को लेकर मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बुलाई। इसमें क्षेत्र के समस्त नवदुर्गा स्थापित पंडालों के आयोजक और क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रतिमा लाते समय उसकी ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि सभी समितियों को एक प्रोफार्मा भरकर देना होगा। इसमें दुर्गा स्थापना कमेटी को तय शर्तों को मानने की जानकारी देनी होगी।
बैठक में कहा गया कि नवदुर्गा पंडाल के बगल में बिजली का तार नहीं होना चाहिए। जनरेटर भी पंडाल से दूर रखा जाए। पंडाल में आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं। एक ही रास्ते से लोगों के आने-जाने की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
थाना प्रभारी ने सभी नवदुर्गा समितियों के सदस्यों से चार सदस्यों की वालिंटियर टीम बनाने को कहा। यह टीम पंडाल और आसपास के क्षेत्र में निगरानी करेगी। आरती के बाद डीजे पर विवादित गाने नहीं बजाने के निर्देश भी दिए गए।
सभी समितियों से चार सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा गया। ड्रोन कैमरा आदि को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन के दौरान किसी भी व्यक्ति के डीजे पर बैठने पर रोक रहेगी। विसर्जन यात्रा के दौरान बिजली से भी सतर्क रहने को कहा गया।
बैठक के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुशवाहा, उपनिरीक्षक राम जी यादव, सोहनलाल सरोज, पप्पन सिंह, पवन सिंह, रंजीत यादव, देवराज मौर्य, महेंद्र धर द्विवेदी, जय मां दुर्गे नरियावा कमेटी सदस्य और नव दुर्गा पूजा समिति डीह बलयी के अंबिका शुक्ला आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नवरात्र को लेकर बैठक कहां आयोजित की गई?
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना में नवरात्र पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई।
नवदुर्गा पंडालों में सुरक्षा के लिए क्या जरूरी किया गया है?
हर पंडाल में चार CCTV कैमरे लगाने और निगरानी के लिए चार सदस्यों की वालंटियर टीम बनाने को कहा गया है।
पंडाल में आने-जाने की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए?
पंडाल में आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाने चाहिए।
विसर्जन के दौरान किन बातों का ध्यान रखने को कहा गया है?
विसर्जन यात्रा में बिजली से सतर्क रहने और किसी भी व्यक्ति को DJ पर न बैठने देने के निर्देश दिए गए हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप
- 2
शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान
- 3
शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप
- 4
गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग
- 5
हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।