प्रतापगढ़ के महादानी सियाराम उमरवैश्य का निधन, गॉड ऑफ ऑनर से सलामी
प्रतापगढ़ में भामाशाह, महादानी और समाजसेवी सियाराम उमरवैश्य के निधन से पूरा जिला शोक में डूब गया। उनके निधन की खबर मिलते ही आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा।
प्रतापगढ़ में भामाशाह, महादानी और समाजसेवी सियाराम उमरवैश्य के निधन से पूरा जिला शोक में डूब गया। उनके निधन की खबर मिलते ही आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। जिले के जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण भी उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उनको गॉड ऑफ ऑनर सलामी भी दी गई।
समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा, “भामाशाह महादानी सियाराम चाचा के लोकवाशी होने से एक युग का अंत हो गया।” उन्होंने कहा कि चाचा सियाराम उमरवैश्य ने अपना पूरा जीवन सर्व समाज के लिए न्योछावर कर दिया था।
रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि सियाराम चाचा जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक भी रहे हैं। महादानी सियाराम उमरवैश्य चाचा जी ने प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बने, यह सपना देखा था। कोर्ट का फैसला आने के पहले ही उन्होंने अपने जीवन की कमाई से प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ का दान दिया था। इस दान के साथ वह जिले में प्रथम दानी बन गए थे।
रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि आज चाचा जी के निधन से हम सब बहुत ही दुखी हैं। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। उनके जाने से शोक जताने वाले लोगों में गहरा दुख दिखाई दिया।
शोक व्यक्त करने वालों में गुलाब चंद्र, मदनलाल, जवाहरलाल, राधेश्याम, श्री राम, देवेंद्र गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, लक्ष्मी नारायण, राम अजोर, राजेंद्र कुमार, बालमुकुंद, अजय कुमार, संजय खंडेलवाल, भारत लाल, दिनेश सिंह दिन्नू, विपिन गुप्ता, श्याम शंकर सिंह, लखन लाल बाबा, डा0 श्याम और विश्वनाथ शामिल रहे।
इनके अलावा सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज के लोगों ने शोक जताया। लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सियाराम उमरवैश्य कौन थे?
सियाराम उमरवैश्य प्रतापगढ़ के भामाशाह, महादानी और समाजसेवी थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक भी रहे थे।
सियाराम उमरवैश्य के निधन पर क्या हुआ?
उनके निधन से पूरा प्रतापगढ़ जिला शोक में डूब गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें गॉड ऑफ ऑनर से सलामी दी।
सियाराम उमरवैश्य ने राम मंदिर निर्माण के लिए कितना दान दिया था?
उन्होंने अपने जीवन की कमाई से प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया था।
सियाराम उमरवैश्य का समाज के लिए क्या योगदान था?
उन्होंने अपना पूरा जीवन सर्व समाज के लिए समर्पित कर दिया था और लोगों की मदद के लिए दान-पुण्य किया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप
- 2
शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान
- 3
शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप
- 4
गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग
- 5
हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।