News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
West Bengal General प्रतापगढ़

कोलकाता के कारीगरों ने गणेश मूर्तियों से सजाया प्रतापगढ़

कोलकाता से आए कारीगरों ने तैयार की गणेश की मूर्तियां, प्रतापगढ़ में चार महीने से कर रहे काम प्रतापगढ़ जिले में गणपति के त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है और इसकी तैयारी के लिए पूरे शहर में पंडाल

कोलकाता के कारीगरों ने गणेश मूर्तियों से सजाया प्रतापगढ़
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ जिले में गणपति के त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है और इसकी तैयारी के लिए पूरे शहर में पंडाल सजाए जा रहे हैं। इस त्यौहार की रौनक बढ़ाने के लिए कोलकाता से मूर्तिकार कारीगर चार महीने पहले ही प्रतापगढ़ पहुंच जाते हैं और यहीं रहकर मूर्तियां बनाने में जुट जाते हैं।

शहर के चिलबिला हनुमान मंदिर के पास मूर्ति बनाने वाले कारीगर शोभिक पाल ने बताया कि वह इस काम की दूसरी पीढ़ी हैं। उनके पिता पिछले 40 सालों से यहां मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। शोभिक पाल ने कहा कि वे गणेश जी, नवदुर्गा, लक्ष्मी जी और कार्तिकेय भगवान की मूर्तियां बनाते हैं और इसी से अपना भरण पोषण करते हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक वे 24 फीट ऊंची मूर्ति बना चुके हैं। फिलहाल 16 फीट ऊंची मूर्ति का ऑर्डर लगा हुआ है जिसे वे रंग रोगन करके तैयार कर रहे हैं। मूर्तियों की कीमत की बात करें तो 4 हजार रुपए से लेकर सबसे महंगी 60 हजार रुपए तक की मूर्ति मिलती है। ऑर्डर देने पर इससे भी महंगी मूर्तियां तैयार की जाती हैं।

शोभिक पाल ने बताया कि चार महीने बाद वे वापस कोलकाता चले जाते हैं जहां उनका अपना काम है जिसे वे करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रतापगढ़ में गणेश मूर्तियां कौन बनाते हैं?

कोलकाता से आने वाले मूर्तिकार कारीगर प्रतापगढ़ में गणेश की मूर्तियां बनाते हैं। वे गणपति के त्यौहार से चार महीने पहले यहां आते हैं और पूरे शहर के पंडालों के लिए मूर्तियां तैयार करते हैं।

शोभिक पाल कितने साल से यह काम कर रहे हैं?

शोभिक पाल दूसरी पीढ़ी के मूर्तिकार हैं। उनके पिता पिछले 40 सालों से इस काम को कर रहे हैं, और शोभिक भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

गणेश मूर्तियों की कीमत कितनी होती है?

मूर्तियों की कीमत 4 हजार रुपए से शुरू होकर 60 हजार रुपए तक जाती है। विशेष ऑर्डर पर इससे भी ज्यादा महंगी मूर्तियां बनाई जाती हैं।

कारीगर किन-किन देवताओं की मूर्तियां बनाते हैं?

शोभिक पाल गणेश जी, नवदुर्गा, लक्ष्मी जी और कार्तिकेय भगवान की मूर्तियां बनाते हैं। ये मूर्तियां ही उनका आजीविका का मुख्य जरिया हैं।

#Kolkata#गणपति त्यौहार#प्रतापगढ़

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।