News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मुरैना में खेत की मेड़ विवाद के बाद युवक की मौत, चार घायलमधुबनी में गड्ढे में जाने के बाद बोलेरो पलटी, पुलिस चालक की मौतसीवान में चाय विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की खबरबच्चों के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; कुल्हाड़ी बरामदशामली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चालक समेत दो युवकों की मौतशामली में विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 गाड़ी पर पथराव, चालक घायलग्वालियर GRMC में कथित मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़तालबेटी के इलाज को तीन दिन भटके पिता, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Uttar Pradesh General बुलंदशहर

बुराई पर अच्छाई की जीत, श्रीराम ने किया रावण का वध; गूंजा जय श्रीराम

व्यापारी नेता सोनू पाठक व पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने अग्निबाण चलाकर किया रावण दहन

जहांगीराबाद के रामलीला आयोजन में धनुष पकड़े प्रतिभागी और वेशभूषा में कलाकार
जहांगीराबाद के रामलीला आयोजन में धनुष पकड़े प्रतिभागी और वेशभूषा में कलाकार · रिपोर्टर द्वारा उपलब्ध फोटो

बुलंदशहर, जहांगीराबाद। नगर के बाड़ा स्थित रामलीला मैदान में विजयदशमी पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जल उठा। श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता व दशहरा मेला के अध्यक्ष भारत गोयल के नेतृत्व में आयोजित दशहरा मेले में मुख्य अतिथि गाजियाबाद के प्रमुख उद्यमी एवं व्यापारी नेता सोनू पाठक तथा नगर पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान पूरा मेला मैदान भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

जहांगीराबाद के रामलीला आयोजन में धनुष पकड़े प्रतिभागी और वेशभूषा में कलाकार

मंगलवार को आयोजित विजयदशमी मेले में करीब चार घंटे तक रामलीला का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का रावण की सेना के साथ भीषण युद्ध दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। मंचन में युद्ध के दौरान विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु का रहस्य बताने के बाद भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण चलाकर अहंकारी रावण का वध किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सोनू पाठक एवं पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने रावण के पुतले का दहन कर वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया।

रामलीला आयोजन में पगड़ी, शॉल और फूलमाला पहने प्रतिभागियों की सामूहिक तस्वीर

रावण के पुतले में आग लगते ही आतिशबाजी के बीच पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।

दशहरा मेले में इंस्पेक्टर क्राइम मनोज त्यागी एवं चौकी प्रभारी अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मेले में शरारती तत्वों पर पैनी नजर बनाए रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ओम गिरी, एसआई रोहित कुमार, उधम सिंह, जयेश अग्रवाल, नवीन बंसल, लव चड्ढा, संदीप वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मेले को सफल बनाने में संस्थापक रामहरि गोयल, गोपाल शास्त्री, नवीन गोयल, सचिन गोयल, नीतू पाठक, मुकेश लोधी, रामगोपाल बंसल, महेश सैनी, जयभगवान गुप्ता, नीतीश अग्रवाल, केपी सैनी, सौरभ विरदी, संजय बंसल, रौनक बंसल, मनुराज गोयल एवं हनी वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जहांगीराबाद में रावण दहन कहां हुआ?

रावण दहन नगर के बाड़ा स्थित रामलीला मैदान में हुआ।

रावण के पुतले का दहन किसने किया?

मुख्य अतिथि सोनू पाठक और नगर पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया।

रामलीला में श्रीराम ने रावण का वध कैसे किया?

विभीषण ने रावण की मृत्यु का रहस्य बताया, जिसके बाद श्रीराम ने उसकी नाभि में बाण चलाकर वध किया।

विजयदशमी मेले में रामलीला का मंचन कितनी देर चला?

विजयदशमी मेले में करीब चार घंटे तक रामलीला का मंचन हुआ।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप

  2. 2

    शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान

  3. 3

    शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप

  4. 4

    गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग

  5. 5

    हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।