ठेले हटाने पहुंची नगर निगम टीम, पार्षद ने गाड़ी चढ़ाने का लगाया आरोप
इंदौर के नेमावर रोड के पालदा क्षेत्र में ठेले हटाने की कार्रवाई को लेकर नगर निगम की रिमूवल टीम और पार्षद के बीच विवाद हो गया।
इंदौर के नेमावर रोड के पालदा क्षेत्र में ठेले हटाने की कार्रवाई को लेकर नगर निगम की रिमूवल टीम और पार्षद के बीच विवाद हो गया। नगर निगम की टीम जब ठेले हटाने पहुंची, उसी दौरान मौके पर हंगामा शुरू हो गया। कार्रवाई का विरोध करते हुए पार्षद कुणाल सोलंकी ठेले वालों और स्थानीय निवासियों के साथ नगर निगम की गाड़ी के आगे बैठ गए। इसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पार्षद कुणाल सोलंकी का आरोप है कि रिमूवल गैंग ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, यह पार्षद का आरोप है। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम की कार्रवाई के दौरान जप्त किए गए ठेलों को छोड़ा जाए। पार्षद ने यह भी मांग की है कि ठेले वालों पर कोई कार्रवाई न की जाए।
इसी मांग को लेकर पार्षद और नगर निगम की टीम के बीच विवाद बढ़ता गया। नेमावर रोड के पालदा क्षेत्र में मौके पर हंगामे की स्थिति बनी हुई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इंदौर में विवाद किस बात को लेकर हुआ?
नेमावर रोड के पालदा क्षेत्र में ठेले हटाने की नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद हुआ।
पार्षद कुणाल सोलंकी ने क्या आरोप लगाया?
पार्षद ने आरोप लगाया कि नगर निगम की रिमूवल गैंग ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।
पार्षद ने नगर निगम से क्या मांग की?
उन्होंने कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए ठेलों को छोड़ने और ठेले वालों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग की।
विरोध में पार्षद ने क्या किया?
पार्षद ठेले वालों और स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम की गाड़ी के आगे बैठ गए और धरना शुरू कर दिया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
शामली में परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप, दो महिलाएं गंभीर
- 2
54वें विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, काजल बनीं महिला केसरी और …
- 3
श्रावस्ती में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के बदले प्रभार
- 4
हाथरस के ऐहन गांव में ठाकुर जी मेले पर सजा कुश्ती दंगल
- 5
महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है शहडोल का शमी वृक्ष
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।