हमीरपुर में बेतवा नदी से अवैध बालू खनन का आरोप, ट्रैक्टरों से कारोबार
हमीरपुर में बगैर रॉयल्टी बालू का अवैध कारोबार हमीरपुर में बेतवा नदी में खदान शुरू होते ही बालू के अवैध खनन और कारोबार का खेल शुरू हो गया है।
हमीरपुर में बेतवा नदी में खदान शुरू होते ही बालू के अवैध खनन और कारोबार का खेल शुरू हो गया है। आरोप है कि ललपुरा थानाक्षेत्र से चोरी-छिपे ट्रैक्टरों के जरिए बालू निकाली जा रही है। इसके बाद इस बालू को कस्बे और आसपास के गांवों में बगैर रॉयल्टी के खपाया जा रहा है। इस पूरे कारोबार को लेकर पुलिस प्रशासन के मौन रहने की बात कही जा रही है।
बालू के अवैध कारोबार का यह सिलसिला ललपुरा-सुमेरपुर मार्ग और छानी-इंगोहटा मार्ग से चलने की बात सामने आई है। स्थानीय पुलिस की भूमिका भी बेहद संदिग्ध लग रही है। तमाम आदेशों के बाद भी स्थानीय पुलिस खनन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
बताया गया है कि बरसात का मौसम खत्म होते ही चोरी-छिपे बालू का अवैध कारोबार करने वाले लोग सक्रिय हो गए। करीब एक दर्जन ट्रैक्टर हर दिन ललपुरा क्षेत्र से बालू का अवैध खनन करके कस्बे और आसपास के गांवों में ला रहे हैं। इस बालू को बिना किसी रॉयल्टी के खपाया जा रहा है।
कस्बे में ये ट्रैक्टर बांकी मार्ग के पास पानी की टंकी के आसपास सुबह आकर खड़े होते हैं। यहीं पर बालू की खरीद-फरोख्त होने के बाद ट्रैक्टर उसे खाली करने के लिए अलग-अलग जगहों पर चले जाते हैं। अवैध खनन करके लाई जा रही बालू को ललपुरा थाने के पास से कस्बे में लाए जाने की बात भी कही गई है।
इसी तरह इंगोहटा-छानी मार्ग से भी इस कारोबार को किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि ललपुरा, बिवांर और सुमेरपुर के साथ ही इंगोहटा पुलिस चौकी के नाक के नीचे यह कारोबार लगातार किया जा रहा है। बगैर किसी रॉयल्टी के ट्रैक्टर दिन भर फर्राटा भर रहे हैं और पुलिस आंखें मूंदे हुए है।
सुमेरपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया, “मामला संज्ञान में नहीं है। कार्यवाही खनिज विभाग ही करता है। पुलिस केवल सहयोग के लिए मौजूद रहती है।”
खनिज निरीक्षक उमाकांत ने कहा, “मामला पता नहीं है। वह मंगलवार को छापा मार कर जांच करेंगे। अगर बगैर रायल्टी के खनन करके लाए हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हमीरपुर में अवैध बालू खनन का आरोप कहां लगा है?
बेतवा नदी के ललपुरा थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे बालू निकालने का आरोप लगा है।
अवैध बालू को कैसे ले जाया जा रहा है?
आरोप है कि करीब एक दर्जन ट्रैक्टर हर दिन बालू निकालकर कस्बे और आसपास के गांवों में बिना रॉयल्टी के पहुंचा रहे हैं।
बालू की खरीद-फरोख्त कहां होने की बात कही गई है?
ट्रैक्टर बांकी मार्ग के पास पानी की टंकी के आसपास खड़े होते हैं और वहीं बालू की खरीद-फरोख्त होने की बात कही गई है।
पुलिस ने अवैध बालू कारोबार पर क्या कहा?
सुमेरपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और कार्रवाई खनिज विभाग करता है।
खनिज विभाग ने क्या कार्रवाई बताई है?
खनिज निरीक्षक उमाकांत ने मंगलवार को छापा मारकर जांच करने और बिना रॉयल्टी खनन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप
- 2
शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान
- 3
शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप
- 4
गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग
- 5
हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।