रायबरेली के होम्योपैथ डॉक्टर को मॉरीशस में अंतरराष्ट्रीय सम्मान
रायबरेली के लालगंज कस्बे के प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. सलीम को मॉरीशस में आयोजित इंटरनेशनल होम्योपैथिक मेडिकल समिट में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।
रायबरेली के लालगंज कस्बे के प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. सलीम को मॉरीशस में आयोजित इंटरनेशनल होम्योपैथिक मेडिकल समिट में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान जटिल व असाध्य रोगों के सफल इलाज और अनुसंधान के लिए दिया गया।
समिट में डॉ. सलीम ने पैरालिसिस और ब्रेन से जुड़ी बीमारियों पर किए गए अपने रिसर्च को पेश किया। उन्होंने इस दौरान सैकड़ों मरीजों के सफल इलाज के सबूत प्रस्तुत किए। डॉ. सलीम ने कहा कि होम्योपैथी इलाज के जरिए ज्यादातर बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉ. सलीम को देश-विदेश में दर्जनों सम्मानों से नवाजा जा चुका है। तीन दिन के समिट से वापस लौटने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी, सुधा द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्षा सरिता गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल भदौरिया, प्रभारी राकेश पटवा, मंडी अध्यक्ष मनोज सिंह, डॉ. शहंशाह आलम, डॉ. रफत आलम, सचिन सिंह, सौरभ सिंह, अब्दुल अजीज, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. मो. करीम, प्रदीप कुमार, डॉ. अजय कृष्णा सिंह, निजामुद्दीन, मो. अलीम और मो. साबिर शामिल रहे। क्षेत्रीय लोगों ने डॉ. सलीम की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
डॉ. सलीम को मॉरीशस में क्या सम्मान दिया गया?
डॉ. सलीम को मॉरीशस में आयोजित इंटरनेशनल होम्योपैथिक मेडिकल समिट में विशेष सम्मान दिया गया। यह सम्मान जटिल व असाध्य रोगों के सफल इलाज और अनुसंधान के लिए दिया गया था।
डॉ. सलीम ने समिट में किस विषय पर रिसर्च पेश की?
डॉ. सलीम ने पैरालिसिस और ब्रेन से जुड़ी बीमारियों पर किए गए अपने रिसर्च को पेश किया। उन्होंने सैकड़ों मरीजों के सफल इलाज के सबूत भी प्रस्तुत किए।
डॉ. सलीम रायबरेली में कहाँ से हैं?
डॉ. सलीम रायबरेली के लालगंज कस्बे के प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक हैं।
डॉ. सलीम ने होम्योपैथी के बारे में क्या कहा?
डॉ. सलीम ने कहा कि होम्योपैथी इलाज के जरिए ज्यादातर बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।