गाजियाबाद के मोहित नागर को दिल्ली में श्रवण पुरस्कार मिला
गाजियाबाद के शिक्षाविद और समाजसेवी मोहित नागर को दिल्ली में श्रवण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 27 सितंबर रविवार को लाजपत भवन, लाजपत नगर, दिल्ली में दिया गया।
गाजियाबाद के शिक्षाविद और समाजसेवी मोहित नागर को दिल्ली में श्रवण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 27 सितंबर रविवार को लाजपत भवन, लाजपत नगर, दिल्ली में दिया गया। मोहित नागर पिछले 15 वर्षों से गरीब बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए निःस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं।
मोहित नागर गाजियाबाद महानगर के लोकप्रिय शिक्षाविद और समाजसेवी के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने अलग-अलग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। इसी काम को देखते हुए उन्हें श्रवण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मोहित नागर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनकी क्लास ‘उज्जवल भविष्य’ नाम से गाजियाबाद के औधोगिक क्षेत्र में चलती है। गाजियाबाद में लोग इन्हें ‘मोहित सर की कक्षाओं’ के नाम से भी जानते हैं।
इन कक्षाओं में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके साथ-साथ उन्हें खाद्य सामग्री, स्टेशनरी, कपड़े आदि भी उपलब्ध कराए जाते हैं। मोहित नागर के नाम लगभग 1500 गरीब बच्चों को पढ़ाने का रिकार्ड है।
मोहित नागर का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। उन्हें जयपुर, लंदन, इंदौर जैसे मंचों पर भी सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान उनके शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे काम और समाजसेवा से जुड़े योगदान के लिए मिलते रहे हैं।
मोहित नागर यह पूरा काम बिना किसी एनजीओ के खुद के खर्चे से करते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में कार्य करना उन्हें अच्छा लगता है और वह शिक्षा क्षेत्र में कार्य लगातार करते रहेंगे।
मोहित नागर गाजियाबाद के इकला गांव के निवासी हैं। 27 सितंबर को श्रवण पुरस्कार को लेकर मोहित नागर ने बताया कि यह कार्यक्रम सेडस आफ इंडिया की टीम द्वारा कराया गया था, जिसकी मुख्य आयोजक सविता अरोरा थीं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मोहित नागर को कौन सा पुरस्कार मिला है?
गाजियाबाद के शिक्षाविद और समाजसेवी मोहित नागर को दिल्ली में श्रवण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मोहित नागर को यह सम्मान कब और कहां दिया गया?
यह सम्मान उन्हें 27 सितंबर रविवार को लाजपत भवन, लाजपत नगर, दिल्ली में दिया गया।
मोहित नागर किस काम के लिए जाने जाते हैं?
मोहित नागर पिछले 15 साल से गरीब बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे हैं। वे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को मुफ्त पढ़ाते हैं।
‘उज्जवल भविष्य’ क्लास में बच्चों को क्या मिलता है?
‘उज्जवल भविष्य’ क्लास में बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। साथ में खाद्य सामग्री, स्टेशनरी और कपड़े भी दिए जाते हैं।
मोहित नागर यह काम कैसे करते हैं?
लेख के मुताबिक मोहित नागर यह काम बिना किसी एनजीओ के, अपने खर्चे से करते हैं और आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में काम जारी रखना चाहते हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप
- 2
शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान
- 3
शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप
- 4
गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग
- 5
हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।