News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मुरैना में खेत की मेड़ विवाद के बाद युवक की मौत, चार घायलमधुबनी में गड्ढे में जाने के बाद बोलेरो पलटी, पुलिस चालक की मौतसीवान में चाय विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की खबरबच्चों के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; कुल्हाड़ी बरामदशामली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चालक समेत दो युवकों की मौतशामली में विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 गाड़ी पर पथराव, चालक घायलग्वालियर GRMC में कथित मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़तालबेटी के इलाज को तीन दिन भटके पिता, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Politics Press note Indore

रीना बौरासी सेतिया का बीजेपी पर हमला, सत्ता-संगठन की खींचतान का आरोप

कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सत्ता और संगठन के बीच चल रही आपसी खींचतान को लेकर भाजपा पर तंज कसा।

रीना बौरासी सेतिया का बीजेपी पर हमला, सत्ता-संगठन की खींचतान का आरोप
Image credit: News Darpan Team

कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सत्ता और संगठन के बीच चल रही आपसी खींचतान को लेकर भाजपा पर तंज कसा। रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि यह खींचतान अब कांग्रेस महिला मोर्चा तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि भाजपा में नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई का स्तर इतना ऊपर पहुंच चुका है कि जनता के हित से ज्यादा नेताओं का व्यक्तिगत हित महत्वपूर्ण हो गया है। रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि इस विवाद का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास की अनेक योजनाएं विवाद की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने इंदौर में जल संकट के नाम पर भाजपा की सरकार को घेरा। रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि इंदौर ने भाजपा को झोली भर के विधायक, सांसद और महापौर सहित जल संसाधन मंत्री दिया है। इसके बाद भी शहर में जल संकट पूरे शबाब पर है।

उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय मंत्री हैं, लेकिन वे भी कुछ कर पाने में असमर्थ हैं। रीना बौरासी ने पूर्व सीएम विवराज के धरने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंदौर में जल संकट को लेकर हालात गंभीर बने हुए हैं।

इसके अलावा रीना बौरासी सेतिया ने महिला अपराध का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फ़ैल है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रीना बौरासी सेतिया ने बीजेपी पर क्या आरोप लगाया?

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी में सत्ता और संगठन के बीच खींचतान चल रही है और नेताओं के निजी हित जनता के हित से ऊपर हो गए हैं।

इंदौर के जल संकट को लेकर रीना बौरासी सेतिया ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि इंदौर में जल संकट गंभीर है, जबकि शहर ने बीजेपी को कई विधायक, सांसद, महापौर और जल संसाधन मंत्री दिए हैं।

रीना बौरासी सेतिया ने कैलाश विजयवर्गीय को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय मंत्री हैं, लेकिन इंदौर के जल संकट पर वे भी कुछ कर पाने में असमर्थ हैं।

महिला अपराध को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने क्या आरोप लगाया?

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल है।

#Congress#bjp#indore water crisis#महिला अपराध#रीना बौरासी सेतिया

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप

  2. 2

    शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान

  3. 3

    शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप

  4. 4

    गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग

  5. 5

    हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।