श्रावस्ती में भाजपा ने महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित की
श्रावती में भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। भाजपा श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष प्रो. मिश्रीलाल वर्मा ने महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की है।
श्रावती में भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। भाजपा श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष प्रो. मिश्रीलाल वर्मा ने महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की है।
घोषित जिम्मेदारियों के मुताबिक, ममता पाण्डेय समेत 4 महिलाओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूनम कश्यप, संगीता सिंह और सुषमा वर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 8 जिला मंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है।
भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 10 मंडल अध्यक्षों की सूची भी जारी की है। शुभम कश्यप के नेतृत्व में संगठन के विस्तार की तैयारी की जा रही है। जमुनहा से विनय सोनी, भिनगा नगर से संतोष यादव और इकौना से अमित कश्यप को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
सिरसिया और हरदत्त नगर गिरंट मंडल अध्यक्ष के पद फिलहाल रिक्त हैं। चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
54वें विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, काजल बनीं महिला केसरी और …
- 2
हाथरस के ऐहन गांव में ठाकुर जी मेले पर सजा कुश्ती दंगल
- 3
श्रावस्ती में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के बदले प्रभार
- 4
हाथरस में पूर्व पालिकाध्यक्ष ने शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे
- 5
बिलासपुर पहुंचीं रजनी पाटिल, 1 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।