शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप ने मांगा समर्थन
यूपी/लखनऊ में शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले बीजेपी के एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह के बाग़ी सुर सामने आए हैं। देवेन्द्र प्रताप सिंह फ़ैज़ाबाद-गोरखपुर स्नातक खंड से 4 बार से MLC हैं।
यूपी/लखनऊ में शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले बीजेपी के एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह के बाग़ी सुर सामने आए हैं। देवेन्द्र प्रताप सिंह फ़ैज़ाबाद-गोरखपुर स्नातक खंड से 4 बार से MLC हैं।
उन्होंने फ़ेसबुक पोस्ट में शिक्षक और प्रतियोगी नौजवानों को लेकर अपनी बात रखी। देवेन्द्र प्रताप सिंह ने लिखा, “शिक्षक और प्रतियोगी नौजवान मेरे परिवार का हिस्सा है. न्याय के लिए हमारे संघर्ष को अपमानित किया गया. जिनको मन में न्याय पाने की ललक हो, जिन्हें मेरे संघर्ष में विश्वास हो ऐसे सभी शिक्षक साथियों से अन्याय व अपमान के ख़िलाफ़ 23 अक्टूबर को सशक्त जनादेश की प्रार्थना करता हूँ.”
यूपी में 23 अक्टूबर को शिक्षक और स्नातक MLC सीटों पर मतदान होना है। चुनाव से पहले देवेन्द्र प्रताप सिंह की यह फ़ेसबुक पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में उन्होंने न्याय, संघर्ष और अपमान का ज़िक्र करते हुए शिक्षक साथियों से समर्थन की अपील की है।
इससे पहले 12 अक्टूबर को गोरखपुर में बीजेपी के एक कार्यक्रम में मंच पर देवेन्द्र प्रताप सिंह को स्थान नहीं दिया गया था। इसके बाद से वो नाराज़ थे। शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले उनकी नाराज़गी और फ़ेसबुक पोस्ट को बीजेपी के भीतर उनके बाग़ी तेवर के तौर पर देखा जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किससे समर्थन मांगा?
उन्होंने शिक्षक साथियों से अन्याय और अपमान के खिलाफ 23 अक्टूबर को समर्थन देने की अपील की।
देवेन्द्र प्रताप सिंह कितनी बार MLC रह चुके हैं?
वह फैजाबाद-गोरखपुर स्नातक खंड से 4 बार MLC रह चुके हैं।
यूपी में शिक्षक और स्नातक MLC सीटों पर मतदान कब होगा?
यूपी में शिक्षक और स्नातक MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा।
देवेन्द्र प्रताप सिंह की नाराजगी की वजह क्या बताई गई है?
12 अक्टूबर को गोरखपुर में बीजेपी के एक कार्यक्रम में उन्हें मंच पर जगह नहीं दी गई थी, जिसके बाद वह नाराज थे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप
- 2
शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान
- 3
शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप
- 4
गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग
- 5
हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।