बहराइच में खाटू धाम की भव्य झांकी, नौ रूपों के होंगे दर्शन
बहराइच के नारायण नगर में श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से लोहिया चौराहे पर माता चन्द्रघंटा देवी जी का सजीव प्रकटीकरण हुआ। समिति की ओर से इस बार यहां "खाटू धाम जी" की भव्य झांकी बनायी गयी है।
बहराइच के नारायण नगर में श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से लोहिया चौराहे पर माता चन्द्रघंटा देवी जी का सजीव प्रकटीकरण हुआ। समिति की ओर से इस बार यहां "खाटू धाम जी" की भव्य झांकी बनायी गयी है। झांकी में भक्तों के लिए माता के अलग-अलग रूपों के दर्शन की व्यवस्था की गई है।
समिति के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता जी ने बताया कि भक्त सबसे पहले "श्री श्याम कुण्ड" में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वे "मां शेरोवाली" के दरबार में पहुंचेंगे। दरबार के बाद भक्तों को "श्री खाटू श्याम बाबा" के भव्य रुप की झांकी के दर्शन होंगे।
इसके साथ ही भक्त माता जी के "सभी नौ रूपों" के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें "श्री सालासर बालाजी" के दर्शन होंगे। झांकी में आगे झुंझुनूं की "रानी सती दादी जी" के दर्शन की भी व्यवस्था की गई है। दर्शन करने के बाद भक्त प्रसाद ले कर बाहर आयेंगे।
समिति के महामंत्री राहुल गौड़ और प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि 10 बजे आरती के समय माता ब्रह्मचारिणी देवी सजीव रूप में प्रकट होंगी। भक्तों के जयकारों, बिजली की गड़गड़ाहट और शेर की दहाड़ के बीच माता जमीन से प्रकट होंगी। समिति के अनुसार, इस अदभुत रूप के दर्शन भक्तों के रोंगटे खड़े कर देते है।
समिति ने बताया कि पूरे जिले से लोग मां के सजीव रूप के दर्शन करने आते हैं और उनकी संख्या हजारों में होती है। समिति के महामंत्री राहुल गौड़ ने बताया कि प्रत्येक दिन झांकी सायंकाल 6.30 से भक्तजनों के दर्शन के लिए खोल दी जायेगी। महिलाओं एवं समितियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य आयोजन की सेवा में पूरे तन मन धन से समर्पित हैं। इनमें प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह, उमा शंकर लोहिया, पवन लोहिया, रोहन गौड़, कल्लू जी, हर्षित लोहिया, सोनू बंसल, हरी गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, सोनू सिंह, संजय गौड़, राजन, गोलू, देवेश, नयनेश, प्रिंस, सोनी, हर्षित बंसल और अनुराग शामिल हैं। बाल समित के छोटू शुक्ला, कान्हा और राज सहित सभी सदस्य सेवा में जुटे हुए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
खाटू धाम की भव्य झांकी कहां बनाई गई है?
यह झांकी बहराइच के नारायण नगर में लोहिया चौराहे पर बनाई गई है।
भक्त झांकी में किन-किन दर्शनों का लाभ ले सकेंगे?
भक्त श्री श्याम कुण्ड, मां शेरोवाली, श्री खाटू श्याम बाबा, माता के नौ रूप, श्री सालासर बालाजी और रानी सती दादी जी के दर्शन कर सकेंगे।
झांकी भक्तों के लिए रोज कितने बजे खुलेगी?
झांकी रोज शाम 6:30 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोल दी जाएगी।
माता ब्रह्मचारिणी देवी का सजीव प्रकटीकरण कब होगा?
रात 10 बजे आरती के समय माता ब्रह्मचारिणी देवी सजीव रूप में प्रकट होंगी।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
श्रावस्ती में सपा बैठक में हंगामा, नेता का माइक छीनने का आरोप
- 2
शामली में 50 से ज्यादा दुकानों के नाम कथित फर्जी बिल, लाखों भुगतान
- 3
शामली महिला का रिश्तेदारों पर 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप
- 4
गन्ने की फसल नुकसान और मारपीट के आरोप, डीएम से जांच की मांग
- 5
हाथरस में आयुष्मान संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की …
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।