कोलकाता में ममता बनर्जी का धरना: पुलिस परमिशन न मिलने पर वेन्यू बदला, संविधान की किताब लेकर पहुंचीं
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ धरना दिया। पुलिस से अनुमति न मिलने के कारण आखिरी वक्त में प्रदर्शन स्थल बदलकर धर्मतला के बस स्टॉप पर किया गया। ममता ने संविधान की किताब लेकर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और मेगाफोन से जनता को संबोधित किया।















