बेंगलुरु के ट्रैफिक कांस्टेबल ने बाढ़ में दिखाई इंसानियत, वीडियो वायरल
बेंगलुरु के बायतरायनपुरा ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल अनिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अनिल भारी बारिश के बीच एक दिव्यांग व्यक्ति को पानी भरी सड़क पार करने में मदद करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस दरियादिली की हर तरफ तारीफ हो रही है।
Tanu SharmaHindi

