न्यूयॉर्क में घोड़ा गाड़ी हादसे में भारतीय किशोर की मौत

‘मां को बचाने की कोशिश’: न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में भारतीय किशोर की घोड़ा गाड़ी हादसे में मौत न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में 16 जून को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 18 साल के भारतीय टूरिस्ट रोमांच महाजन की जान चली गई। रोमांच अपने परिवार के साथ घोड़ा गाड़ी की सवारी कर रहे थे।

परिवार में उनके माता-पिता और छोटा भाई भी थे। रोमांच ने गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर से परिवार की फोटो खींचने की रिक्वेस्ट की। ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी और फोटो खींचने लगा। तभी अचानक घोड़ा, जिसका नाम सैमसन था, बेकाबू होकर दौड़ पड़ा।

रोमांच के पिता दीपक महाजन के मुताबिक, गाड़ी तेज़ी से चलने लगी और उनकी पत्नी प्रिया गाड़ी से गिर गईं। अपनी मां को बचाने के लिए रोमांच भी गाड़ी से कूद गए और सिर के बल सड़क पर गिर गए।

दीपक ने बताया, "मेरा बेटा, सिर्फ अपनी मां को बचाने के लिए, गिर गया।" बाद में बेकाबू गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई और पलट गई। रोमांच को तुरंत न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन वील कॉर्नेल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, लेकिन 17 जून को उनकी मौत हो गई। हादसे में घोड़ा सैमसन को कोई चोट नहीं आई।

इस घटना के बाद न्यूयॉर्क में घोड़ा गाड़ियों पर बैन लगाने की मांग तेज हो गई है। ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन (TWU लोकल 100) के वाइस-प्रेसिडेंट अलेक्जेंडर केम्प ने ड्राइवर के व्यवहार को "अस्वीकार्य" बताया और कहा कि ड्राइवर को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

साथ ही, उन्होंने बताया कि सैमसन, जो सिर्फ छह हफ्तों से पार्क में काम कर रहा था, अब रिटायर कर दिया जाएगा। सेंट्रल पार्क कंजरवेंसी ने महाजन परिवार के प्रति संवेदना जताई और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर घोड़ा गाड़ियों के संचालन की आलोचना की।

संगठन ने कहा, "एक युवा लड़का हमारे पार्क का आनंद लेने आया था और अपनी जान गंवा बैठा।

NewsDarpan

पूरी खबर पढ़ें

पूरी खबर पढ़ें