जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने श्रीनगर, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला जिलों में छापेमारी की।
अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया सूचनाओं के आधार पर 8 जगहों की पहचान की गई थी। इन संदिग्धों पर आरोप है कि वे पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे, कट्टरपंथी प्रचार फैला रहे थे और आतंकी गतिविधियों में मदद कर रहे थे।
दूसरी ओर, गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में ₹14.16 करोड़ कीमत की 7 किलोग्राम से ज्यादा मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त की है। यह ड्रग्स राजस्थान के जयपुर से मुंबई ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने बताया कि नारोडा पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं, एयरलाइन इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 31 अगस्त 2026 से मैनचेस्टर (ब्रिटेन) के लिए अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर देगी।
एयरलाइन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों पर लगे प्रतिबंधों और बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही इंडिगो अपने लीज पर लिए गए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान को भी वापस करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए 2 लाख रुपए तक की कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना' को मंजूरी दी गई। इस योजना से राज्य के लगभग 56 लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
NewsDarpan
पूरी खबर पढ़ें