इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की बेटी ने G7 समिट में खींचा ध्यान फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में हाल ही में खत्म हुए 2026 G7 समिट में G7 देशों और अन्य मेहमान देशों के नेता इकट्ठा हुए।
लेकिन हाई-लेवल चर्चा के बीच एक दिल छू लेने वाला पल सबका ध्यान खींच गया—इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपनी 10 साल की बेटी गिनेव्रा जियामब्रूनो के साथ समिट में पहुंचीं। गिनेव्रा अपनी मां के साथ समिट के वेलकम सेरेमनी में शामिल हुईं। उनकी शर्मीली अदाओं ने सबका ध्यान खींचा।
प्लेन से उतरते ही गिनेव्रा अपनी मां से चिपकी रहीं, अक्सर उनके पीछे चलतीं और उनका हाथ मजबूती से पकड़े रहतीं। पूरे इवेंट के दौरान वह मेलोनी के पास ही रहीं और शायद ही कभी दूर गईं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलोनी ने अपनी बेटी को मीडिया की नजरों से बचाने की कोशिश की, लेकिन वेलकम सेरेमनी के दौरान गिनेव्रा कैमरों में थोड़ी देर के लिए नजर आईं। उनकी मासूमियत और प्यारे अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। कई लोगों ने उनकी सादगी और मासूमियत की तारीफ की।
2016 में जन्मी गिनेव्रा, जॉर्जिया मेलोनी और इटली के पत्रकार आंद्रेआ जियामब्रूनो की बेटी हैं। मेलोनी और आंद्रेआ 10 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन 2023 में उनका अलगाव हो गया।
अलगाव के बाद मेलोनी अपनी बेटी के साथ रह रही हैं और पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय दौरों पर उन्हें साथ ले जा चुकी हैं।
NewsDarpan
पूरी खबर पढ़ें