अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा, इस साल बढ़ोतरी के संकेत अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने नए चेयरमैन केविन वार्श के नेतृत्व में बुधवार को हुई बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया।
हालांकि, पॉलिसीमेकर्स ने इस साल के आखिर तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है क्योंकि महंगाई दर केंद्रीय बैंक के 2% के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। ताज़ा तिमाही प्रोजेक्शन के मुताबिक, नौ फेड अधिकारियों ने 2026 के अंत तक उधार दरों में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।
इसके साथ ही, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) ने इस साल ब्याज दरों में कटौती की संभावना वाले पुराने बयान को हटा दिया है, जो पॉलिसी कम्युनिकेशन में बदलाव को दर्शाता है।
केविन वार्श के नेतृत्व में जारी पॉलिसी स्टेटमेंट में एक बड़ा बदलाव यह देखने को मिला कि इसमें भविष्य की ब्याज दरों को लेकर कोई फॉरवर्ड गाइडेंस नहीं दी गई।
इसके बजाय, बयान में सिर्फ ब्याज दर के फैसले पर फोकस किया गया और बैंकिंग सिस्टम में "पर्याप्त रिजर्व बनाए रखने" की फेड की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। यह नया तरीका पूर्व चेयरमैन एलन ग्रीनस्पैन के दौर की शैली की याद दिलाता है और इसे 12 सदस्यीय एफओएमसी का सर्वसम्मति से समर्थन मिला।
बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए वार्श ने फॉरवर्ड गाइडेंस को हटाने के फैसले पर कहा कि मौजूदा आर्थिक हालात के लिए इस तरह की भविष्यवाणियां "उपयुक्त नहीं" हैं।
उन्होंने भविष्य की मौद्रिक नीति पर अटकलें लगाने से इनकार करते हुए कहा, "अच्छी बात यह है कि हम छह हफ्ते में फिर मिलेंगे।"
NewsDarpan
पूरी खबर पढ़ें