मानसून ने केरल में दस्तक देने के 7 दिन के भीतर पूर्वोत्तर के सभी राज्यों समेत 16 राज्यों में प्रवेश कर लिया है। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर देखा जा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 4.5 करोड़ रुपए के ऑडिटोरियम की छत उड़ गई। इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में हादसों में 3 लोगों की मौत हुई। तेज हवाओं से पेड़, टीनशेड और गेट गिरने से कई जगह नुकसान हुआ। पंजाब के मानसा में तेज आंधी के कारण लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई।
राजस्थान के कई इलाकों में आंधी चली और मध्यम बारिश हुई। दिल्ली में खराब मौसम के चलते 2 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में धारीवारी नाले के पास थाथरी-किलोथ्रान हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड हुआ, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।
अधिकारी मलबा हटाने और कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा शामिल हैं।
गुजरात को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। बारिश के बावजूद उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
देश में सबसे अधिक तापमान पंजाब के भटिंडा में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NewsDarpan
पूरी खबर पढ़ें